गोंदिया के स्कूल में चाकू लेकर पहुंचे 4 युवक सोर्स: सोशल मीडिया
गोंदिया

10वीं के छात्र को हमारे हवाले करो! गोंदिया स्कूल में चाकू लेकर घुसे 4 दबंग; प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी

Gondia School Crime Knife Threat: गोंदिया के सावरी स्कूल में चार युवक कथित तौर पर चाकू लेकर पहुंचे और दसवीं के छात्र को सौंपने की मांग की। इनकार करने पर मुख्याध्यापक को धमकी दी गई।

मनीषा बोंदरे

Gondia School Security Knife Threat Case: गोंदिया के सावरी स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में चार युवक कथित तौर पर चाकू लेकर पहुंचे और कक्षा दसवीं के एक छात्र को उनके हवाले करने की मांग की।

इनकार करने पर मुख्याध्यापक को धमकी दी गई। रावणवाड़ी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चाकू लेकर स्कूल में घुसे युवक

गोंदिया, तहसील के सावरी स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय में एक ही दिन में दो बार बाहरी युवकों के पहुंचने से दहशत फैल गई। शिकायत के अनुसार, चार युवक कथित तौर पर चाकू लेकर स्कूल परिसर में पहुंचे और कक्षा दसवीं के एक छात्र को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। छात्र को नहीं सौंपने पर कथित रूप से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

मामले में रावणवाड़ी पुलिस ने प्रधानाध्यापक रामचंद ज्ञानीराम चौधरी की शिकायत पर सावरी निवासी विकास अनिल बोरकर (23), विवेक गुलाब महींद (25), समीर शहारे (25) तथा एक 16 वर्षीय विधि-संघर्षित बालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कक्षा के पास पहुंचकर छात्र को मांगा

जानकारी के अनुसार, प्रधानाध्यापक चौधरी कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को भूगोल पढ़ा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक कक्षा के पास पहुंचे और अंभोरा निवासी छात्र मोहित भरतलाल चौधरी को उनके हवाले करने की मांग की। प्रधानाध्यापक ने युवकों से इसका कारण पूछा, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

प्रधानाध्यापक ने छात्र को सौंपने से इनकार किया तो तीनों युवक वहां से चले गए। इसके बाद प्रधानाध्यापक उनके पीछे गए। शिकायत के मुताबिक, विधि-संघर्षित बालक और विकास बोरकर वहां से भाग निकले, जबकि विवेक महींद को स्कूल के गेट के पास पकड़ लिया गया।

डेढ़ फुट के चाकू से धमकाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, विवेक महींद ने कमर से करीब डेढ़ फुट लंबा धारदार चाकू निकाला और प्रधानाध्यापक को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया।

कुछ देर बाद आरोपी दोबारा स्कूल परिसर में पहुंचे। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान विकास बोरकर, विवेक महींद और नाबालिग के रूप में बताई। आरोप है कि छात्र को सौंपने से इनकार करने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से गालीगलौज की।

घटना के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

इसके बाद विवेक महींद चाकू लेकर मोपेड से वहां से भाग गया। विद्यार्थियों से मिली जानकारी के अनुसार, समीर शहारे भी स्कूल परिसर से निकल गया। घटना के बाद स्कूल में भय का माहौल बन गया।

स्कूल परिसर में चाकू लेकर बाहरी युवकों के प्रवेश से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चव्हाण कर रहे हैं।

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग