तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोंदिया में तेंदुए के हमले से 5 साल के बच्चे की मौत, वन विभाग ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा

Gondia News: गोंदिया के संजयनगर में तेंदुए के हमले में 5 वर्षीय वंश प्रकाश मंडल की मौत। वन विभाग ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज किए।

आकाश मसने

Gondia Leopard Attack News: गोंदिया जिले की अर्जुनी मोरगांव तहसील के वन परिक्षेत्र कार्यालय गोठनगांव के पास संजयनगर (बंगाली कैंप) स्थित अपने घर के आंगन में पेशाब के लिए गए एक बच्चे पर एक तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्चे का नाम वंश प्रकाश मंडल (5) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वंश 25 सितंबर को सुबह करीब 5 बजे उठा और आंगन में लघुशंका के लिया चला गया। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। पास में ही दादी चीखी तो आसपास के नागरिक दौड़े। तेंदुआ उसे जंगल क्षेत्र में ले गया और गर्दन पर हमला कर दिया।

इस बीच काफी चीखने-चिल्लाने पर तेंदुआ वंश को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। ग्रामीण उसे तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशोरी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेंदुआ आए दिन घर में घुसकर गाय, बछड़े, बकरी और मुर्गियों को खा रहा था।

लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की

इसके लिए कई पशुपालकों ने वन विभाग से मदद मांगी थी। लेकिन वन विभाग ने अपनी असमर्थता जताई। जंगली जानवर तेंदुआ छोटे बच्चों को निशाना बना रहा है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की थी।

घटना वाले दिन, मृत बच्चे के माता-पिता काम के लिए बाहर गए हुए थे। बच्चा अपनी दादी के साथ घर पर था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के हमले में मृत बच्चे के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने और हमलावर तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग की है।

वन विभाग के खिलाफ रोष

जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बार-बार अनुरोध के बावजूद वन विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पहले गोठनगांव के प्रदीप साखरे के बेटे और फिर युक्ता चंद्रशेखर निखारे पर 30 मई को आंगन से हमला किया गया था और तीसरी बार इटियाडोह बांध देखने आए चार वर्षीय विहान रॉय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

अब चौथी बार इस घटना में वंश प्रकाश मंडल की मौत हो गई। इससे नागरिकों में वन विभाग के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। नागरिकों ने तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग की है अन्यथा वन विभाग के एक भी कर्मचारी को गांव में घूमने नहीं दिया जाएगा ऐसी चेतावनी भी दी है।

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO