7 स्कूलों और 14 आंगनवाड़ियों का अनुदान बंद (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

7 स्कूलों और 14 आंगनवाड़ियों का अनुदान बंद, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों के साथ अन्याय

Saleksa Schools Grant Stopped:सालेकसा नगर पंचायत क्षेत्र में 7 स्कूलों और 14 आंगनवाड़ियों का अनुदान रुका है। जिप व नपं के मतभेद से शिक्षा सुविधाओं पर असर, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में परेशानी बढ़ी।

आंचल लोखंडे

Gondia Education Issues: सालेकसा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद सालेकसा और आमगांव खुर्द क्षेत्रों के कुल 7 प्राथमिक स्कूलों और 14 आंगनवाड़ियों को जिला परिषद की ओर से भौतिक सुविधाओं हेतु आवश्यक सामग्री और अनुदान मिलना बंद हो गया है। ग्राम पंचायत की सहायता बंद होने और नगर पंचायत से कोई मदद न मिलने के कारण इन शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि इन 21 स्कूलों और 14 आंगनवाड़ियों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

सालेकसा नगर पंचायत क्षेत्र में शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों को भी शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को नगर पंचायत से अभी तक मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल पाई हैं। इस क्षेत्र में स्कूल और आंगनवाड़ियाँ तो मौजूद हैं, लेकिन वर्तमान में उनके विकास और रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नपं क्षेत्र में आने वाले इन सभी शैक्षणिक संस्थानों को न तो जिप (जिला परिषद) की ओर से और न ही पंचायत समिति की ओर से आवश्यक सुविधाएँ मिल रही हैं। जिम्मेदारी के इस विवाद में इन संस्थानों को मूलभूत संसाधनों से वंचित रहना पड़ रहा है।

शिक्षा पर प्रतिकूल असर

इस संदर्भ में जब जिला परिषद और पंचायत समिति से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि ये संस्थान नगर पंचायत क्षेत्र में आते हैं। वहीं नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि जिला परिषद ने इन स्कूलों और आंगनवाड़ियों को औपचारिक रूप से उनके हवाले नहीं किया है, इसलिए वे कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

इस प्रशासनिक टकराव का खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें बुनियादी शिक्षा सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों से शिक्षा कर सहित कई प्रकार के कर वसूले जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शिक्षा कर लिया किस बात का जा रहा है?

नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल जिप के स्कूल

  • मराठी वरिष्ठ प्राथमिक केंद्र स्कूल, खुर्द
  • हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल, सालेकसा
  • वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल, हलबीटोला
  • वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल, जांभली
  • वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल, बाकलसर्रा
  • प्राथमिक स्कूल, मुरुमटोला
  • प्राथमिक स्कूल, सालेकसा
  • कुल 14 आंगनवाड़ियाँ भी शामिल

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी