गोंदिया राजस्व जनकल्याण शिविर- फाइल फोटो (सोर्सः सोर्सः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: गोंदिया में राजस्व जनकल्याण शिविर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

Gondia Revenue Department: गोंदिया जिले में 22 जुलाई से 2 अगस्त तक राजस्व जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में  एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia Revenue Welfare Camp: नागरिकों के लंबित राजस्व संबंधी कार्यों का त्वरित निराकरण करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्व व वन विभाग की पहल पर जिले में 22 जुलाई से 2 अगस्त तक राजस्व जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों की तैयारियों और प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, विधायक डॉ. परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, पंस के पदाधिकारी, जिलाधिकारी मंदार पत्की, निवासी उपजिलाधिकारी भैय्यासाहेब बेहेरे, उपविभागीय अधिकारी चंद्रकांत खंडाईत, ज्योती कांबले, तहसीलदार समशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, अनिरुद्ध कांबले, इंद्रायणी गोमासे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीकर्मचारी उपस्थित थे।

राजस्व जनकल्याण शिविर से लंबित कार्यों को मिलेगी गति

अर्जुनी मोरगांव में आयोजित होने वाले शिविर की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह शिविर 2 अगस्त को आयोजित होगा। वहीं 1 अगस्त को गोंदिया के जलाराम लॉन्स तथा 2 अगस्त को अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के सड़क अर्जुनी स्थित आशीर्वाद हॉल में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों से पहले लाभार्थियों की पूर्व जांच, पात्रता सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।

नागरिकों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

विधायक डॉ. परिणय फुके ने निर्देश दिए कि एक भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। तहसीलदार समशेर पठान ने बताया कि 22 जुलाई से 2 अगस्त तक विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों तक प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोंदिया में आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से कई योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ

राज्य सरकार के छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों के माध्यम से राजस्व विभाग की सेवाएं नागरिकों तक अधिक सरल, तेज और पारदर्शी तरीके से पहुंचाई जाएंगी। शिविरों में राजस्व संबंधी सेवाओं के साथ संजय गांधी निराधार योजना, श्रावणबाल योजना, आयुष्मान भारत योजना, वनपट्टे व जमीन पट्टे वितरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों को दिया जाएगा।

राजस्व शिविरों में एक स्थान पर मिलेंगी कई सुविधाएं

इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और सेवा आपके द्वार की संकल्पना को प्रभावी रूप से लागू करना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नियोजन कर जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं और विभिन्न विभागों के समन्वय से इन शिविरों को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब