गोंदिया नगर परिषद व गोरेगांव नगर पंचायत (फोटो नवभारत) 
गोंदिया

गोंदिया जिले में नगराध्यक्ष पदों का आरक्षण घोषित, जानें किसे मिलेगी कहां की कमान

Gondia News: गोंदिया जिले में नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण घोषित, गोंदिया-तिरोड़ा में ओबीसी, अर्जुनी मोरगांव में एससी महिला, गोरेगांव में एसटी और सालेकसा में ओपन श्रेणी तय।

आकाश मसने

Gondia Political Updates: महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिले की गोंदिया, तिरोड़ा नगर परिषद, गोरेगांव, सालेकसा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 6 अक्टूबर को मुंबई में ड्रॉ निकाला गया। गोंदिया और तिरोड़ा नप में पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के नगराध्यक्ष होंगे।

सड़क अर्जुनी को सामान्य श्रेणी में महिलाओं के लिए, अर्जुनी मोरगांव को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, सालेकसा को सामान्य श्रेणी में, गोरेगांव को अनुसूचित जनजाति के लिए और देवरी को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

नप और नपं सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी। जिलाधीश 9 अक्टूबर को मसौदा आरक्षण अधिसूचना की घोषणा करेंगे। सदस्य आरक्षण के मसौदे के संबंध में आपत्तियां और जानकारी 9 से 14 अक्टूबर के बीच जिलाधीश को प्रस्तुत की जा सकती है।

44 सीटों के लिए होगी घोषणा

17 अक्टूबर तक प्राप्त आपत्तियां और जानकारी संभागीय आयुक्त को सूचित की जाएगी। 24 अक्टूबर तक मसौदा आरक्षण पर प्राप्त आपत्तियों और सूचनाओं पर विचार और निर्णय लेने के बाद, संभागीय आयुक्त अंतिम आरक्षण सूची की घोषणा करेंगे।

जिले में गोंदिया, तिरोड़ा नप और गोरेगांव-सालेकसा नपं के चुनाव होंगे। गोंदिया नप में दो वार्डों की वृद्धि के साथ, अब 44 सदस्य सीटों के लिए आरक्षण की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा के बाद, अब इच्छुक लोगों की टिकट के लिए भागदौड़ शुरू हो जाएगी।

सभी दल दमदार प्रत्याशी की तलाश में जुटे

गोरेगांव नगर पंचायत के लिए नगर अध्यक्ष पद आरक्षण में अनुसूचित जमाती, ST जनरल निकाली गई है। यहां चुनाव विशेषज्ञों द्वारा गोरेगांव नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद के लिए ST आरक्षण आने के कयास लगाया जा रहा था, जो की सच साबित हुआ है।

पार्षद के लिए कल निकलेगी लॉटरी

भाजपा समेत कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस जैसे बड़े दलों में नगर अध्यक्ष पद के लिए एसटी उम्मीदवार नहीं है। आरक्षण जाहिर होते ही सभी बड़े दलों में शहर के नेताओं की बैठक ली गई है। जिसमें नगराध्यक्ष पद के लिए एसटी उम्मीदवारों के नाम की चर्चाएं शुरू हो गई है।

साथ ही शहर के बड़े दिग्गज नेताओं को अब प्रभाग का चुनाव लड़ना होगा। शहर में चुनावी माहौल के साथ अब चुनावी समीकरण भी बदल रहे हैं। नगराध्यक्ष के साथ अब प्रभाग मेंबर का भी चुनाव दिलचस्प हो गया है। यहां पार्षद के लिए 8 अक्टूबर को आरक्षण लॉटरी निकालना है। जिस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज