गोंदिया

गोंदिया MIDC को नई रफ्तार: सड़क, बिजली व पानी समस्याओं पर उद्योग संघ की जिलाधीश संग बैठक

Gondia News: गोंदिया MIDC इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने जिलाधीश मंगेश गोंदावले से भेंट कर बुनियादी सुविधाओं, ड्राय पोर्ट और स्किल डेवलपमेंट जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

रूपम सिंह

Gondia MIDC Industrial Development: गोंदिया एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश मंगेश गोंदावले से भेंट की। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल ने जिलाधीश का मोमेंटो प्रदान कर व स्वागत पत्र देकर औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात संघ के सचिव मनीष आसाटी ने गोंदिया एमआईडीसी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, औद्योगिक संभावनाओं व चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जिससे चर्चा को एक ठोस दिशा मिली।

बैठक में जिप सीईओ मुरुगानंथम की उपस्थिति ने प्रशासनिक समन्वय को और अधिक सशक्त बनाया। बैठक के दौरान उद्योग संघ ने जमीनी स्तर पर उद्योगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

जिसमें एमआईडीसी क्षेत्र की खराब सड़कें, निष्क्रिय स्ट्रीट लाइट व अनियमित जलापूर्ति, निर्यात को नई दिशा देने के लिए ड्राय पोर्ट स्थापना का प्रस्ताव, उद्योगों की उत्पादकता को प्रभावित करने वाली बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं, एमआईडीसी क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापना का महत्वपूर्ण सुझाव मनीष आसाटी द्वारा, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना मिलन पटेल द्वारा, नए उद्योगों के लिए भूमि उपलब्धता व आवंटन प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियां आदि का समावेश है।

प्रशासन का सकारात्मक व सक्रिय दृष्टिकोण जिलाधीश गोंदावले ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक व समाधानकेंद्रित दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाएगी। निकट भविष्य में अगली बैठक आयोजित कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उद्योग सशक्त गोंदिया समृद्ध गोंदिया एमआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग व प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से गोंदिया को एक मजबूत औद्योगिक व निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

यह संघ का विजन है। बैठक में अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, सचिव मनीष आसाटी, कोषाध्यक्ष मिलन पटेल, सदस्य विपुल ठक्कर, आदित्य आसाटी, आदित्य वाधवा आदि उपस्थित थे।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते