गोंदिया के इटियाडोह डैम का दृश्य (फोटो नवभारत) 
गोंदिया

झमाझम बारिश से गोंदिया का इटियाडोह डैम फुल, पर्यटक बोले- ऐसा दृश्य पहली बार देखा

Gondia News: गोंदिया के इटियाडोह जलाशय में भारी बारिश से लगातार ओवरफ्लो जारी है। जलसंग्रहण क्षमता पार, पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। यह दृश्य लगातार दूसरे साल देखने को मिला।

आकाश मसने

Gondia Itiyadoh Dam Overflow: गोंदिया जिले में इस वर्ष जून का माह खाली गया। उसके बाद जुलाई माह में हुई बारिश ने एक माह में ही बारिश की दो माह की कसर पूरी कर दी थी। उसके बाद अगस्त माह में एक-दो दिनों में रिमझिम व झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जलाशयों का जलस्तर बढ़ने लगा और अर्जुनी मोरगांव तहसील में स्थित जिले का सबसे बड़ा इटियाडोह जलाशय ओवरफ्लो हुआ। जो पिछले अनेक दिनों से लगातार ओवरफ्लो है और इससे पानी का विसर्ग जारी है। ऐसा मौका पिछले वर्ष भी दिखाई दिया। जब इटियाडोह जलाशय का ओवरफ्लो इतने लंबे समय तक जारी है।

इटियाडोह जलाशय की जलसंग्रहण क्षमता 38 हजार 560 दशलक्ष घनमीटर है। यह जलाशय सामान्य तौर पर ओवरफ्लो नहीं होता। पिछले अनेक दिनों से इटियाडोह जलाशय ओवरफ्लो है। इससे यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। जिससे इटियाडोह जलाशय खिल उठा है।

अच्छी बारिश से ओवरफ्लो हुआ बांध

इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण जलाशय ओवरफ्लो हुआ है और इसका ओवरफ्लो इतने लंबे समय तक जारी है। हालांकि अभी भी बारिश का मौसम खत्म नहीं हुआ है और रुक-रुककर कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इटियाडोह जलाशय से फिलहाल 0.48 मीटर पानी का विसर्ग शुरू है।

प्रकृति के इस सौंदर्य को निहारने के लिए इटियाडोह में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां जलाशय के पास ही सिंचाई विभाग का विश्रामगृह है। जहां से फोटो शूटिंग के शौकिन आसपास के नजारे को अपने कैमरे में कैद करते देखे जा सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिन यहां बड़ी संख्या में सुबह से शाम तक पर्यटक पहुंच रहे हैं।

इससे वाहन पार्किंग व छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से अनेक स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी उपलब्ध हो रहा है। बाघ इटियाडोह सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस के मध्यप्रदेश में स्थित संजय सरोवर में 87।60 प्रश। जल भंडारण दर्ज किया गया है।

वर्तमान में गोंदिया जिले के बड़े प्रकल्पों में जल भंडारण

प्रकल्प का नाम जल भंडारण (%)
इटियाडोह 100%
सिरपुरबांध 84.96%
कालीसराड़ 83.13%
पुजारीटोला 82.67%

सभी बांध के गेट बंद

गोंदिया जिले में 29 अगस्त से बारिश नहीं हो रही है। जिस कारण बांध का जलस्तर घट रहा है, इसलिए बांध के रखरखाव के लिए जलाशय संचालन योजना के अनुसार बांध के सभी गेट बंद किए किए गए है। जलाशय में जलप्रवाह के आधार पर जलाशय संचालन योजना के अनुसार जल-प्रवाह को बढ़ाया या घटाया जा सकता है, इसलिए नदी तल के पास जाने से बचने की अपील की है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी