16 से गोंदिया-इंदौर विमान सेवा, सांसद प्रफुल पटेल ने किया प्रयास (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गोंदिया

Gondia News: 16 से गोंदिया-इंदौर विमान सेवा, सांसद प्रफुल पटेल ने किया प्रयास

Gondia Indore Flight Service: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल ने इंडिगो कंपनी से चर्चा की, और फिर गोंदिया से इंडिगों के विमानों ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरना शुरु कर दी।

आंचल लोखंडे

Praful Patel: गोंदिया के बिरसी विमान तल से हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं शुरु होने के बाद विभिन्न तकनीकी कारणों से बंद कर दी गई थी, जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल ने इंडिगो कंपनी से चर्चा की, और फिर गोंदिया से इंडिगों के विमानों ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरना शुरु कर दी।

गोंदिया से अन्य विमान सेवाएं शुरु करने की भी शहर व जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं आदि सभी की ओर से अनेक बार पटेल को निवेदन दिया जा चुका है। जिसके बाद पटेल की अनुशंसा पर अब स्टार एयरलाईंस ने गोंदिया से इंदौर विमान सेवाओं के लिए हरी झंडी दे दी है तथा स्टार एयरलाईंस ने अपनी वेबसाईड के माध्यम से गोंदिया से इंदौर के लिए बुकिंग भी शुरु कर दी है।

स्टार एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरु

उल्लेखनीय है कि गोंदिया से इंदौर के लिए स्टार एयरलाईंस के विमान 16 सितंबर से उड़ना भरना शुरु करेंगे। सप्ताह में तीन स्टार एयरलाईंस सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को इंदौर-गोंदिया आवागमन हो सकेगा। इंदौर से शाम 5 बजे उड़ान भरकर शाम 5।55 को विमान गोंदिया के बिरसी विमातल पर लैंड होगा, वहीं गोंदिया से शाम 6।25 को उड़ान भरकर शाम 7।20 को इंदौर पहुंचेगा। कुल 55 मिनट की फ्लाइट होगी। स्टार एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरु दिखा रहा है।

अविएशन की अनुमति मिली

बिरसी विमान तल निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा ने कहा कि स्टार एयर लाइन के अधिकारी 1 सितम्बर को गोंदिया आ रहे हैं व यहाँ आकर वे विमान तल पर उनको मिलने वाले काउंटर व अन्य चीज़ों को फाइनल करेंगे। उल्लेखनीय है की जून से विमान तल में रात्रिकालीन लैंडिंग व टेक ऑफ की सुविधा को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल - अविएशन की जरूरी अनुमति मिल गई है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट