देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS) 
गोंदिया

CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, गोंदिया का फ्लाईओवर 9 महीने में होगा तैयार! कहा- मिलेगी नई पहचान

Gondia Development: गोंदिया में CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शहर को फिर से बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। नया फ्लाईओवर 9 महीनों में पूरा होगा और गंगाबाई अस्पताल को मॉडर्न बनाया जाएगा।

प्रिया जैस

CM Devendra Fadnavis: गोंदिया शहर का विस्तार हो रहा है। हमें सिर्फ पांच साल मिले थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने इस शहर पर ध्यान दिया है। पहले जब हम सत्ता में थे तो हमने सैकड़ों करोड़ दिए थे। अब शहर को फिर से बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। बाई गंगाबाई अस्पताल की हालत भी खराब है। इस अस्पताल को मॉडर्न बनाया जाएगा। इसके लिए जितने भी फंड की जरूरत होगी, सरकार देने को तैयार है।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि चुनाव खत्म होते ही नए फ्लाईओवर का पेंडिंग काम 9 महीने में पूरा कर दिया जाएगा। ऐसा प्रतिपादन 29 नवंबर को शहर के सिंधी स्कूल मैदान में गोंदिया, तिरोड़ा नप और गोरेगांव व सालेकसा नपं चुनाव में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की प्रचार सभा किया।

सीएम फडणवीस ने किए वादे

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि गोंदिया नप सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है। लेकिन, इस शहर के शासकों ने ध्यान नहीं दिया। इस वजह से शहर की हालत खस्ता हो गई है। सड़कें, सीवरेज, सीवेज, घन कचरा व्यवस्थापन, बिजली व्यवस्था, गार्डन आदि पेंडिंग हैं। इन सभी के लिए प्रस्ताव विधायक विनोद अग्रवाल के जरिए आए हैं। चुनाव खत्म होते ही इन सभी के लिए फंड दिया जाएगा।

शहर की झाड़ी, जंगल और बंजर जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को पक्के पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमारियों की संख्या बढ़ाए जाने से अब गरीबों के लिए मुफ्त इलाज कराना आसान हो गया है। मैं खुद गोंदिया में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए प्रयास करूंगा।

MIDC में जगह का सुझाव

विधायक विनोद अग्रवाल ने घन कचरा व्यवस्थापन के लिए MIDC में जगह का सुझाव दिया है और वह मामला एक महीने के अंदर हल हो जाएगा। रोजगार की सुविधाएं देने के लिए रोजगार के मौके बनाए जाएंगे। साथ ही, समृद्धि हाईवे के गोंदिया पहुंचने से कम्युनिकेशन की स्पीड बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी वादा किया कि जब तक मैं सत्ता में हूं, लाड़ली बहन योजना बंद नहीं होगी। इस अवसर पर पूर्व पालकमंत्री परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विजय रहांगडाले, संजय पुराम, सीता रहांगडाले आदी उपस्थित थे।

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है