प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गाेंदिया जिला परिषद स्कूल में ‘ज्ञानपोई’ की शुरुआत, विजेता छात्रों को मिलेगा पुरस्कार

Gondia News: गोंदिया के अर्जुनी हाईस्कूल में ‘ज्ञानपोई’ पहल शुरू, कक्षा 5-12 के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, पुरस्कार से मनोबल बढ़ाया जाता है।

आकाश मसने

Jyannpoi Initiative In Arjuni Zilla Parishad School: गोंदिया जिले के अर्जुनी जिला परिषद हाईस्कूल और जूनियर कॉलेज में ‘ज्ञानपोई’ नामक अनोखी पहल चलाई जा रही है। इस पहल की शुरुआत प्रो. लक्ष्मण आंधले ने की है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान प्राप्त करने की रुचि उत्पन्न करना और नौकरी भर्ती में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के लिए उन्हें तैयार करना है।

2025-26 के चालू सत्र में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को रोज़ाना प्रार्थना सभा और कक्षा में 5 से 7 प्रश्न लिखकर दिए जाते हैं। इन प्रश्नों को याद करने के बाद हर 2-3 महीने में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाती है। इस प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षा की आदत और ज्ञान की समझ विकसित करने पर जोर दिया जाता है।

छात्रों को दिए जाते है पुरस्कार

परीक्षा में कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके मनोबल को बढ़ाया जाता है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों में न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ रही है, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में भी सुधार हो रहा है।

यह नवाचार पहल गोंदिया जिला परिषद सीईओ मुरुगानंथन और शिक्षा अधिकारी सुधीर महामुनी के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या नंदा गजभिये, वरिष्ठ शिक्षक डीपी डोंगरवार, राजेश एचबी नागदेवे, पुस्तोडे, एनआर येलेकर, गिरीपुंजे, पीसीएलवी मुंगलमारे, विलास आगाशे सहित कई शिक्षक और अधिकारी उपस्थित थे।

कॉलेज प्रशासन का मानना है कि ‘ज्ञानपोई’ जैसी पहल से विद्यार्थियों में अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक सोच और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। इस तरह के नवाचार से न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा, बल्कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी में सफलता पाने के लिए उन्हें मजबूत आधार मिलेगा।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट