गोंदिया में निर्मम हत्या (फोटो सोर्स- नवभारत) 
गोंदिया

गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला

Gondia Crime News: गोंदिया के सूर्याटोला में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का गला कटा शव मिलने से हड़कंप। उधर देवरी तहसील के मरामजोब जंगल में लापता 12वीं के छात्र का शव मिलने से फैली सनसनी।

रूपम सिंह

Gondia Police Throat Slit Murder:  गोंदिया शहर से सटे सूर्याटोला रेलवे चौकी के आगे एक अज्ञात महिला की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर देने की घटना सोमवार को सुबह सामने आई है। इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया और नागरिकों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। खून से लथपथ शव दोनों रेलवे ट्रैक के बीच में मिला। - जानकारी के अनुसार, रामनगर थाने के तहत सूर्याटोला रेलवे चौकी के आगे दोनों रेलवे ट्रैक के बीच में एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि उस अज्ञात महिला के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की गई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अपराध की गंभीरता को देखते हुए सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध स्थल का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया है और कुछ महत्वपूर्ण नमूने और सबूत जब्त किए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृत महिला और उसके निवासी की पहचान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल गोंदिया पुलिस के सामने महिला की पहचान करना बड़ी चुनौती है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस महिला की हत्या किसने और किस वजह से की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जंगल में मिला युवक का शव

देवरी तहसील के मरामजोब (पुजारीटोला) के एक 18 वर्षीय युवक का शव जंगल परिसर में मिलने से हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम तुषार केवलचंद सोमुले बताया गया है, जानकारी के अनुसार, देवरी तहसील के मरामजोब निवासी तुषार केवलचंद सोमुले (18) रविवार शाम से लापता था। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गये तो उन्हें तुषार का शव मिला। तुषार ने अभी 12वीं कक्षा पास की थी।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ