गोंदिया

बाघ शिकार प्रकरण में 5 आरोपी गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

अर्जुनी मोरगांव. अर्जुनी मोरगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत रामघाट बिट कक्ष क्र. 254 बी में वन कर्मचारी व वन मजदूर 13 जनवरी की सुबह गश्त लगा रहे थे तभी उन्हें एक बाघ मृतावस्था में दिखाई दिया था. उन्होंने इसकी जानकारी उपवन संरक्षक व संबंधित अधिकारियों को दी थी.

उपवन संरक्षक कुलराजसिंग के साथ वन विभाग के अधिकारी तथा मानद वन्यजीव संरक्षक मुकूंद धुर्वे, सावन बहेकार घटना स्थल पर पहुंचे थे. जांच के दौरान मृत बाघ का जबड़ा व नाखून गायब पाए गए थे. वन विभाग ने विद्युत करंट लगाकर बाघ के शिकार होने की संभावना जताई थी. बाघ का पंचनामा किया गया था. उक्त बाघ की उम्र 4 वर्ष बताई गई थी.

वन विभाग ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 25 हजार रु. का ईनाम रखा था. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें 21 जनवरी तक वन कस्टडी दी गई है. जांच उपवन संरक्षक कुलराजसिंग तथा तेंदू कैंप के सहायक वन संरक्षक सदगीर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी बी.टी.दुर्गे, क्षेत्र सहायक यू.टी.गोटेफोडे कर रहे है.

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे