BJP, Congress चुनाव चिन्ह (सोर्स - सोशल मिडिया) 
गढचिरोली

Wardha MLC Election: में अग्रवाल सहित एड. कोठारी ने वापस लिया नामांकन, लखानी की जीत की राह अब साफ

Wardha MLC Election News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में कांग्रेस के शैलेश अग्रवाल और निर्दलीय एड. सुधीर कोठारी ने नामांकन वापस ले लिया। इससे भाजपा उम्मीदवार अरुण लखानी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

आलोक उमाकृष्ण

Wardha MLC Election Updates: चंद्रपुर-गड़चिरोली स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की MLC Election कि प्रक्रिया में अंतिम समय में हुए घटनाक्रम ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश अग्रवाल तथा निर्दलीय प्रत्याशी एड। सुधीर कोठारी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार अरुण लखानी की जीत की राह लगभग साफ हो गई है। करीब दो वर्षों बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव की घोषणा हुई थी।

भाजपा ने अरुण लखानी को उम्मीदवार बनाया, जबकि महाविकास आघाड़ी की ओर से कांग्रेस ने शैलेश अग्रवाल को मैदान में उतारा था। वहीं हिंगनघाट के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े एड। सुधीर कोठारी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। तीन उम्मीदवारों के मैदान में होने से चुनावी मुकाबले की संभावना जताई जा रही थी।

अंतिम दिन बदल गई तस्वीर पूरी तरह

नामांकन वापसी के अंतिम दिन तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सबसे पहले कांग्रेस उम्मीदवार शैलेश अग्रवाल ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद एड. सुधीर कोठारी ने भी चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया। कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे पूर्व नियोजित रणनीति मान रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं कई नए नगरसेवक, जो पहली बार विधान परिषद चुनाव में मतदान करने वाले थे, उन्हें मतदान का अनुभव प्राप्त करने का अवसर नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम के पीछे किसकी राजनीतिक रणनीति काम कर रही थी, इसे लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि इन दावों और अटकलों पर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लखानी के समक्ष कोई प्रभावी चुनौती नहीं बची

इस घटनाक्रम के बाद भाजपा उम्मीदवार अरुण लखानी के सामने कोई प्रभावी चुनौती नहीं बची। इस बीच राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस नेता एवं विधायक विजय वडेट्टीवार की पुत्री के उम्मीदवार बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अचानक शैलेश अग्रवाल का नाम सामने आया और बाद में उनकी नाम वापसी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 7 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO