शराब पीने के बाद विवाद (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

वारदात: शराब पीने के बाद विवाद, जुवी नाले के पास 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Bhamaragad Murder Case: भामरागढ़ में शराब पीने के बाद विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की पिटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 नवंबर तक हिरासत में भेजा गया है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Crime News: साथ में शराब पीने के बाद गांव लौटते समय अचानक विवाद छिड़ जाने पर गुस्से में आए दो युवकों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात तहसील के धोडराज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत जुवी नाले के पास हुई। सोमवार सुबह मामला उजागर होते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें 28 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। मृतक का नाम इरपनार निवासी शंकर गणु गावडे (60) है। गिरफ्तार आरोपियों में इसी गांव के दिनेश वलसा तलांडे (36) और विनोद बंडे गावडे (32) शामिल हैं।

28 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, मृतक शंकर गावडे नशे की हालत में अक्सर आरोपियों के घर पहुंचकर उनसे गालीगलौज करता था। रविवार को भी तीनों शराब पीने के लिए धोडराज गए थे। शराब पीने के बाद वे इरपनार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान “क्यों शराब पीकर बेवजह गाली देते हो?” इस कहासुनी पर जुवी नाले के पास विवाद बढ़ गया। गुस्से में दिनेश वलसा तलांडे और विनोद गावडे ने शंकर गावडे की पिटाई कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।

24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गए। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर धोडराज पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण की आगे की जांच धोडराज पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी रमाकांत मुंडे कर रहे हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन