गढचिरोली

बाघ का शिकार कर दफनाने का मामला , एक और आरोपी वनविभाग के गिरफ्त में

नवभारत डेस्क
  • आरोपियों की संख्या हुई 4, 10 दिनों का एफसीआर

आलापल्ली. हाल ही में आलापल्ली वनविभाग अंतर्गत आनेवाले मौसम गांव के जंगल में बिजली के जिवित तार से बाघ का शिकार कर तथा उसका सिर, नाखुन काटने के मामले में अब तक वनविभाग ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन रविवार को इस मामले से जुड़ा और एक आरोपी वनवभिाग के हत्थे चढ़ा है.

जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय ने 10 दिनों से वनहिरासत में रखने का आदेश दिया है. गिरफ्तार आरोपी  का नाम तेलंगाना राज्य के आसिफाबाद जिले के दिगड़ा गांव निवासी कांताराव ऊर्फ श्रीकांत जोगय्या पोरचेटी (25) है. जिससे अब आरोपियों की संख्या 4 पर पहुंच गयी है. इधर वनविभाग इस मामले में गंभीरता से जांच कर रहा है. 

तिसरा आरोपी अब भी फरार 

इस मामले में शुरूआत में वनविभाग ने 8 संदिग्धों को पुछताछ के लिये हिरासत में लिया था. जिनमेंं 3 आरोपियों ने बाघ का शिकार करने का अपराध कबुल किया. वहीं बाघ का सिर तेलंगाना राज्य में भिजवाने की जानकारी दी. इधर संबंधित आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर वनाधिकारियों ने दात और नाखुन व मुंछ जब्त किये थे. पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी थी. लेकिन इसी बीच राकेश गेड़ाम नामक आरोपी फरार हो गया था. जिसकी तलाश वनविभाग कर रहा है.

तेलंगाना में जांच कर रहा वनविभाग

बाघ शिकार मामले का कनेक्शन तेलंगाना राज्य से जुड़ा होने की बात स्पष्ट होते ही आलापल्ली वनविभाग की तीन टीेमें तेलंगाना राज्य की ओर रवाना की गई है. वहीं टीमों के वनाधिकारी तेलंगाना राज्य में पहुंचर बाघ शिकार मामले की जांच कर रहे है. जिससे इस मामले में और भी आरोपियों की  संख्या बढऩे की संभावना जताई जा रही है. इस मामले की वनविभाग गंभीरता से जांच कर रहा है. 

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे