गढचिरोली

बाघ के हमले में वृद्ध किसान की मौत 20 दिन बाद मिला कंकाल, मौशीचक की घटना

गड़चिरोली में बाघ के हमले से वृद्ध किसान की मौत, 20 दिन बाद मिला कंकाल। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli News: आरमोरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मौशीखांब निवासी लापता वृद्ध किसान का बाघ के हमले में मृत्यु होने की घटना उजागर हुई है. मृतक का नाम धर्माजी पांडुरंग कस्तुरे 77 है.

उसका कंकाल 11 अप्रैल को गड़चिरोली पुलिस थाना अंतर्गत मौशीचक जंगल परिसर में मिला है. धर्माजी कस्तूरे 2 फरवरी को अपने खेत से गुम हुए बैल को खोजने के लिए जंगल की दिशा में गए थे. लेकिन शाम बीतने पर भी वह नहीं लौटे. रिश्तेदारों ने उनकी सर्वत्र खोज की, लेकिन वह नहीं मिले.

जिससे आरमोरी पुलिस थाने में गुमशुदा होने की शिकायत की गई. थी. 11 अप्रैल को मौशीचक के जंगल परिसर में गांव से 3 किमी दूरी पर खेत परिसर में एक मानवी कंकाल होने की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां मृतक के कपड़े, बैल बांधने की रस्सी आदि साहित्य पड़े थे.

उक्त सामग्री के आधार पर उसके पुत्र व रिश्तेदारों ने यह कंकाल धर्माजी कस्तुरे का होने की पहचान की. जिस परिसर में यह शव मिला वहां बाघ तथा तेंदुए का विचरण है. कस्तुरे पर वन्यप्राणी ने हमला कर उसे घसीटते हुए लेकर जाने का संदेह है.

पुलिस ने फॉरेन्सिक दल को बुलाकर पंचनामा किया है. नमूने न्यायवैद्यक जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाने वाले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया