सिरोंचा, सड़क निर्माण, ग्रामीण समस्या, सीपीआई ज्ञापन,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
गढचिरोली

गड़चिरोली: सिरोंचा के गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग, 75 साल बाद भी सड़क का इंतजार; सीपीआई का ज्ञापन

Gadchiroli Road Demand: सिरोंचा तहसील के कई गांवों को जोड़ने वाली पक्की सड़क की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में बरसात के दौरान स्वास्थ्य व आवागमन की गंभीर समस्याएं होती है।

अंकिता पटेल

Gadchiroli Road Connectivity: गड़चिरोली सिरोंचा तहसील के गुम्मलकोंडा, मुकिडीगुट्टा, मुत्तापूर, टेकडा मोटला तथा सुंकरली से असरअल्ली तक के गांवों को जोड़ने वाली पक्की डामरीकृत सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के बावजूद इस क्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। सड़क के अभाव में लोगों का दैनिक जीवन कठिन हो गया है। बरसात के दिनों में मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे एम्बुलेंस गांवों तक नहीं पहुंच पाती। गंभीर मरीजों, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों तथा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण जनहानि की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

खराब सड़क से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सड़क सुविधा के अभाव का प्रभाव सामाजिक जीवन पर भी पड़ रहा है। विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। बरसात के दौरान यातायात बाधित होने से छात्रों का स्कूल और महाविद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

ज्ञापन पर भाकपा के जिला सहसचिव सचिन मोतकुरवार, जिला सदस्य सूरज जक्कुलवार, तहसील सचिव रवी बारसंगडी, देवीदास लाटकरी, इंद्रकुमार गोगुला, महेश कोंडागुर्ला, संजय गोगुला, रमेश कोंडागुर्ला, विश्वेश्वर लाटकरी, सडवली लाटकरी, राजना लाटकरी, महेंद्र कोंडागुर्ला, हरियांत कुंमरी, विनीतकुमार जनगाम, नवीन कुंमरी, उष्णन चिनमुला सहित अन्य नागरिकों के हस्ताक्षर हैं।

ध्यान नहीं दिया तो करेंगे ठिय्या आंदोलन

भाकपा पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गुम्मलकोंडा, मुकिडीगुट्टा, मुत्तापूर, टेकडा मोटला, सुंकरली और असरअल्ली को जोड़ने वाले मार्ग के डामरीकरण के लिए विशेष निधि मंजूर करने तथा आगामी बरसात को देखते हुए तत्काल सड़क पर खड़ीकरण कर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष ठिय्या आंदोलन, जेल भरो आंदोलन तथा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा