मंत्री आशीष जायसवाल को ज्ञापन सौंपते शिवसैनिक (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

फिर उठी आष्टी को तहसील बनाने की मांग, शिवसैनिक पहुंचे मंत्री जायसवाल के पास, 25 से जारी है संघर्ष

Gadchiroli News: शिवसेना ने 25 साल बाद आष्टी तहसील निर्माण की मांग उठाई। 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र के नागरिकों ने सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।

आकाश मसने

Demand To Make Ashti A Tehsil: गड़चिरोली जिले के मध्यवर्ती क्षेत्र आष्टी को तहसील का दर्जा देने की मांग ने फिर राजनीतिक गरमाहट पैदा कर दी है। शिवसेना जिला प्रमुख राकेश बेलसरे के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने राज्यमंत्री और सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें पिछले 25 वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करने की जोरदार अपील की गई।

10 हजार से अधिक आबादी वाले इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में कार्यालयीन असुविधाओं और प्रशासनिक दूरी को देखते हुए नागरिकों का कहना है कि आष्टी तहसील का निर्माण क्षेत्रीय विकास और सुविधाओं की दृष्टि से बेहद आवश्यक है।

25 साल पुरानी है मांग

पिछले 25 वर्षों से आष्टी तहसील का निर्माण हो इसके लिए परिसर के नागरिक संघर्ष कर रहे हैं। आष्टी गांव गड़चिरोली जिले का महत्वपूर्ण गांव है। 10 हजार से अधिक जनसंख्या का गांव है। इस तहसील की निर्मिति के लिए आष्टी पुलिस थाना के अंतर्गत 50 से 60 गांवों का समावेश है।

यहां से तहसील मुख्यालय चामोर्शी की दूरी 35 किमी है। जिससे नागरिकों को कार्यालयीन कार्य के लिए असुविधा हो रही है। जिससे नागरिकों को शारीरिक मानसिक व वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या होगा फायदा?

आष्टी में उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए स्कूल, महविद्यालय, बैंक, साप्ताहिक बाजार, ग्रामीण अस्पताल आदि सुविधा है। इन सभी बातों का विचार कर चामोर्शी तहसील का विभाजन कर आष्टी तहसील का निर्माण करने पर इस परिसर का विकास होगा। आष्टी परिसर के नागरिकों की भावना ध्यान में लेते हुए चामोर्शी तहसील का विभाजन कर आष्टी तहसील का निर्माण करे, ऐसी मांग शिवसेना ने की।

इस समय सहपालकमंत्री आशीष जायसवाल ने सकारात्मक प्रतिसाद दिया। ज्ञापन सौंपते समय शिवसेना जिलाप्रमुख राकेश बेलसरे, ग्राम पंचायत सदस्य कपिल पाल, संतोष बारापात्रे, अमोल पंदिलवार, मोहन आचेवार, रोहन रायपुरे, राजू येडलावार, अंतू तांगडे, शुभम औतकार, अजय कारेवार, स्वप्नील फरकडे, सागर निखाडे, आतिश कोसरे आदि उपस्थित थे।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा