गढचिरोली

Gadchiroli News: सालभर में 'ई- वाहन' की बढ़ी रफ्तार, 175 वाहनों का हुआ पंजीयन, हुई दोगुनी बिक्री

नवभारत डेस्क

गड़चिरोली. इंधन के बढ़ते दाम तथा इससे आम लोगो को हो रही परेशानी व प्रदूषण कम करने के लिए ई-वाहनों को गति देने की निति देशस्तर पर अपनायी गई है. इलेट्रीक पर संचालित पर्यावरणपुरक चौपहिया, दोपहिया व तिपहिया यह ई-वाहन खरीदी करने की ओर नागरिकों का कल बढ रहा है. इसके तहत बिते एक वर्ष में गड़चिरोली जिले में भी ई-वाहन का उपयोग करनेवालों की संख्या बढ़ गई है. जिससे सालभर में ई-वाहनों ने रफ्तार पकडी है. वर्ष 2023 में जिले में 175 ई-वाहनों का पंजीयन हुआ है. 

पेट्रोल तथा डिझेल जैसे इंधन पर की निर्भरता कम करने तथा प्रदूषण टालने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसलिए वर्ष 2030 तक सड़कों पर दौडनेवाले 50 प्रश से अधिक वाहन बिजली पर चलनेवाले हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है. ग्राहकों को प्रोत्साहन देने के लिए बिजली पर चलनेवाले वाहनों पर के वस्तू व सेवा टैक्स कम किया गया है. वहीं दुसरी ओर इंधन के दाम आसमान छू रहे है. ऐसे में नागिरकों का ई-वाहन की ओर कल बढा है. बढ़ता प्रदूषण रोकने के लिए ई-वाहन उचित विकल्प है. गड़चिरोली जिले में उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय की ओर 1 जनवरी से दिसंबर 2023 तक 175 ई-वाहनों का पंजीयन हुआ है. बिते वर्ष की तुलना में ई-वाहनों के उपयोग में लगबग दोगुनी वृद्धि दिखाई दे रही है. 

ई-बाईक का सर्वाधिक पंजीयन 

पेट्रोल, डिझेल के किंमतों में व्यापक वृद्धि होने से इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी की ओर नागरिकों का कल बढ़ गया है. गड़चिरोली जिले में वर्ष 2023 इस वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहनों की व्यापक मात्रा में खरीदी हुई है. इसमें सर्वाधिक 113 ई-बाईक का पंजीयन हुआ है. 

2022 की तुनना में 2023 में 177 प्रश बढे वाहन 

वाहनों का प्रकार    2022  2023    प्रश वृद्धी

ई- बाईक              51 113 121.57 प्रश

ई-मोटार कार               5 4 - 20.00 प्रश

ई- रिक्षा       5 31   520.00 प्रश

डिलिव्हरी व्हैन               0         1 100.00 प्रश

ई-रिक्षा (कार्ट)                2 26 1200 प्रश

-----------------------------------------------------------------

                    कुल    63 175      177.78 टक्के

चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करने की जरूरत 

भविष्य में यातायात के साधन के तौर पर ई-वाहनों की ओर देखा जा रहा है. इन दिनों इस वाहनों को व्यापक प्रतिसाद मिल रहा है. लेकिन ई-वाहनों के चार्जिंग के लिए जिले में कहीं भी सुविधा नहीं होने से ई-वाहन खरीदी पर इसका परिणाम हो रहा है. सरकार की ओर से जगह जगह चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध कराने पर ई-वाहनों की खरेदी बढने की संभावना जताई जा रही है. 

ई-बाईक से काफी बचत

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर