पुलिस ने 2 गोवंश को दिया जीवनदान (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

पुलिस ने 2 गोवंश को दिया जीवनदान, पिकअप समेत 4।25 लाख का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli Police: गड़चिरोली पुलिस ने स्थानीय इंदिरा गांधी चौक में जाल बिछाकर गोवंश तस्करी के लिए उपयोग में लाये गये पिकअप वाहन समेत 4 लाख 25 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Crime: गड़चिरोली जिले से गोवंश तस्करी होने की गुप्त जानकारी स्थानीय पुलिस की टीम को मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने स्थानीय इंदिरा गांधी चौक में जाल बिछाकर गोवंश तस्करी के लिए उपयोग में लाये गये पिकअप वाहन समेत 4 लाख 25 हजार 500 रुपयों का माल जब्त किया। वहीं दो गोवंश को जीवनदान दिया गया। इस मामले में 4 गोवंश तस्करों के खिलाफ गड़चिरोली पुलिस थाने अपराध दर्ज किया गया है।

गड़चिरोली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार होने की जानकारी पुलिस ने दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के शिवाजीनगर निवासी ओंकार चंद्रशेखर मेडपल्लीवार (28), चंद्रपुर जिले के गोंडपिपरी तहसील के आर्वी निवासी सचिन दामोधर मोरे (30), चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के बरुर निवासी गोपीचंद मधुकर बोरकुटे है। वहीं फरार आरोपी का नाम चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के लकडकोट निवासी समीर शेख है।

बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी

जानकारी के अनुसार गड़चिरोली शहर के इंदिरा गांधी चौक से सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 34 7261 से दो गोवंश की तस्करी की जा रही थी। इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बोलेरो पिकअप वाहन की तलाशी ली। जिसमें दो गोवंश दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ गड़चिरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

4 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

वहीं गोवंश तस्करी के लिए उपयोग में लाये गए 4 लाख रुपये कीमत की पिकअप जब्त किया गया। दो गोवंश की कुल कीमत 25 हजार 500 रुपये सहित कुल 4 लाख 25 हजार 500 रुपयों का माल पुलिस ने जब्त किया। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार आरोपी की खोज शुरु होने की जानकारी पुलिस ने दी है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार बघेल व डीबी पथक की टीम ने की। मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक राजकुमार मडावी कर रहे है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज