गड़चिरोली पुलिस स्टेशन (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

पोला उत्सव पर पुलिस का रहेगा कड़ा बंदोबस्त, नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

Gadchiroli News: गड़चिरोली में पोला के त्योहार को मनाने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पोले को दौरान किसी भी अनहोनी को टालने के लिए पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर लिए है।

प्रिया जैस

Pola Celebration in Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में शुक्रवार को बैल पोला और शनिवार को तान्हा पोला उत्सव मनाए जाने वाला है। इसके मद्देनजर संपूर्ण जिले में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रखा जाएगा। वहीं जिला मुख्यालय गड़चिरोली शहर में भी शराब की तस्करी होने की गंभीर संभावना है। जिससे दो दिवसीय उत्सव शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शहर पुलिस द्वारा तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।

साथ ही शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए शहर पुलिस ने नियोजन किया है। पोला किसानों का उत्सव के रूप में पहचाना जाता है। इस दो दिवसीय उत्सव के मद्देनजर किसी भी तरह की अनुचित घटना न घटे, इसलिए शहर पुलिस द्वारा जगह-जगह पर तगड़ा बंदोबस्त रखा जाएगा।

जिले में शराबबंदी होने के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर शराब की तस्करी न हो, इसलिए वाहनों की जांच की जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के गस्ती पथक भी गठित किए गए है।

प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी

पोला उत्सव में किसी भी तरह की अनुचित घटना न घटे, इसलिए गड़चिरोली पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए शहर में शराब तस्करी रोकने के लिए सोमवार व मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी की गई जाएगी। चार अधिकारी व कर्मचारियों का गस्ती पथक गठित कर शराब तस्कर व विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शराब विक्रेताओं पर विशेष नजर रखी जाएगी

पोला व तान्हा पोला उत्सव की अवधि में शहर में किसी भी तरह की अनुचित घटना न घटे, इसलिए गड़चिरोली पुलिस थाने के अधिकारी व कर्मचारियों का पथक गठित किया गया है। शहर के शराब विक्रेताओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा दो दिन शहर में तगड़ा बंदोबस्त रखा जाएगा। जिससे शहर के नागरिक पोला उत्सव शांतिपूर्ण वातावरण में मनाकर पुलिस का सहयोग करें।

  • विनोद चव्हाण, थानेदार, गड़चिरोली पुलिस थाना

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल