धर्मराव आत्राम की भाजपा को चेतावनी,51 में से 32 सीटों की मांग (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

तो अपने की बलबूते पर लड़ेंगे चुनाव, धर्मराव आत्राम की भाजपा को चेतावनी,51 में से 32 सीटों की मांग

MLA Dharmarao Atram:यदि भाजपा गठबंधन के लिए प्रस्ताव देती है, तो हम 51 में से 32 सीटें मांगेंगे; अन्यथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) अपने दम पर चुनाव लड़ेगी,” ऐसी चेतावनी विधायक धर्मराव

आंचल लोखंडे

Gadchiroli District: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था (नगर पंचायत, पंचायत समिति आदि) चुनाव में यदि भाजपा गठबंधन के लिए प्रस्ताव देती है, तो हम 51 में से 32 सीटें मांगेंगे; अन्यथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) अपने दम पर चुनाव लड़ेगी,” ऐसी चेतावनी विधायक धर्मराव आत्राम ने दी। चामोर्शी के नगर पंचायत परिसर में आज 12 अक्टूबर को आयोजित जनकल्याण यात्रा सभा में बोल रहे थे।

इस अवसर पर विधायक अमोल मिटकरी, अभिनेत्री अमृता खानविलकर, राकां के जिलाध्यक्ष रवींद्र वासेकर, सीनेट सदस्य तनुश्री आत्राम, महिला जिलाध्यक्ष डा। सोनल कोवे, पूर्व जिप उपाध्यक्ष डा। तामदेव दुधबले, लौकिक भिवापुरे, नाना नाकाडे, निशांत नैताम, पार्षद राहुल नैताम, रिंकू पापडकर, एड। डिंपल उंदिरवाडे, डा। नोमेश जुवारे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे। सभा से पहले शहर में पदयात्रा निकाली गई।

मेरे भतीजे को डमी उम्मीदवार बनाना

विधायक आत्राम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे विधानसभा चुनाव में हराने के लिए भाजपा ने मेरे भतीजे अम्ब्रीशराव को डमी उम्मीदवार के रूप में उतारा और 4 करोड़ रुपये खर्च किए, फिर भी जनता ने मेरे साथ मजबूती से खड़े रहकर मुझे विजयी बनाया।

उन्होंने आगे कहा ,“कोनसरी के लोहनिर्मिती प्रकल्प में स्थानीय युवाओं को ही रोजगार मिलना चाहिए। भेंडाला क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन उद्योग के लिए अधिग्रहित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम किसानों के साथ हैं। एक इंच भी जमीन देने नहीं देंगे। अगर किसी ने दबाव डालने की कोशिश की, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी चेतावनी भी दी गई।

जिले के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मिटकरी

इस समय संबोधित करते हुए विधायक अमोल मिटकरी ने कहां कि बारिश तथा बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन महायुती सरकार ने राहत सहायता दी है और आगे भी सरकार किसानों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा, गडचिरोली क्रांति और संघर्ष की भूमि है। इस जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ऐसी बात भी विधायक मिटकरी ने इस समय कहीं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर