गढचिरोली

सैंकड़ों दिव्यांग धमके तहसील पर, विभिन्न मांगों का तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नवभारत डेस्क

धानोरा. दिव्यांगों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को सैकड़ों दिव्यांगों ने धानोरा तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकाला. इस समय आंदोलनकर्ताओं शिष्टमंड़ल ने धानोरा के तहसीलदार तथा उपजिलाधिश जाधव के माध्यम से राज्य सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन भिजवाकर तत्काल मांगे हल करने की मांग की है. इस समय शिष्टमंड़ल ने तहसीलदार जाधव के साथ विकलांगों की विभिन्न समस्या व मांगों को लेकर चर्चा की. इस समय विकलांग व्यक्ति का अधिकार विषय समन्वयक संगिता तुमड़े, विदर्भ विकलांग संगठन के अध्यक्ष यशवंत पाटणकर, सर्र्वागींण दिव्यांग संगठन के तहसील अध्यक्ष प्रकाश मारभते, अतुल शिंपी, प्रकाश जेंगठे, कृष्णा सोनटक्के, प्रतिभा शेंड़े, तारा मड़ावी समेत बड़ी संख्या में विकलांग बांधव उपस्थित थे. 

इन मांगों का है समावेश 

तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहां गया कि, सभी पेंशनधारकों को 1 हजार रूपये मानधन के बजाय 5 हजार रूपये मानधन देने, दिव्यांग, एकल महिला, वृध्द, निराधार को दिल्ली व पंजाब राज्य की तर्ज पर घरेलु बिजली 200 युनिट तक बिजली बिल व किसानों को 100 युनिट तक बिजली बिल माफ करने, प्रत्येक तहसील में दिव्यांग व्यक्तियों को स्वतंत्र मंत्रालय निर्माण के लिये जगह उपलब्ध करा देकर मंत्रालय का निर्माण करने, बस के सफर में दिव्यांग व जेष्ठ नागरिकों को 100 फिसदी सहुलियत देने, दिव्यांग व्यक्तियों को घर के पट्टे व जमीन का मालिकाना अधिकार बिना शर्त देने, 25 जून 2018 के सरकार निर्णय नुसार दिव्यांग व्यक्ति के घरटैक्स में 50 फिसदी छूट देने समेत विभिन्न मांगों का समावेश है. 

दिव्यांगों की समस्या लेकर की चर्चा

मोर्चा के बाद दिव्यांगों के शिष्टमंड़ल ने धानोरा के तहसीलदार तथा उपजिलाधिश जाधव के साथ दिव्यांगों की विभिन्न सस्याओं को लेकर चर्चा की. इस समय तहसीलदार जाधव ने दिव्यांगों की मांगों का ज्ञापन वरिष्ठ स्तर पर भिजवाया जाएगा. वहीं दिव्यांगों की समस्या हल करने के सदैव प्रयास किया जाएगा. इसके अलावा तहसीलस्तर पर  योजनाओं का लाभ लेने के लिये दिव्यांगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. तहसील प्रशासन दिव्यांगों को हमेशा सहयोग करेगा. ऐसा आश्वासन दिया.

दिव्यांगों के मोर्चे ने किया ध्यानाकर्षण 

आम तौर पर नागरिक अपनी विभिन्न समस्या व मांगों को लेकर मोर्चा निकालते है. लेकिन गुरूवार को धानोरा तहसील मुख्यालय में दिव्यांग नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पर मोर्चा निकाला. जिससे यह  दिव्यांगों के मोर्चे ने शहर के नागरिकों का ध्यानाकर्षण किया. इस मोर्चे में धानोरा तहसील के दिव्यांग नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.

-------------------------------------------

09 जीजीपी 23 - 

-------------------------------------------

ए. मनोज वनकर

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी