Tree Plantation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई रफ्तार, 5 लाख पौधों से बढ़ेगी हरियाली और रोजगार

Tree Plantation Drive: ग्रीन गड़चिरोली मिशन के तहत जिले में 5 लाख पौधे लगाने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है। सूरजगढ़ इस्पात के सहयोग से गड़चिरोली को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की पहल है।

महाराष्ट्र डेस्क

Green Gadchiroli Mission: गड़चिरोली को पर्यावरण के अनुकूल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे ग्रीन गडचिरोली मिशन को राज्य सरकार के साथ निजी संस्थाओं का भी बड़ा सहयोग मिला है। इस अभियान के तहत 5 लाख पौधे लगाने की घोषणा की गई है, जिससे जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ स्थानीय रोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

एमआईएएम चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नीतू जोशी ने हाल ही में मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर मिशन का विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत किया। इस पहल को सूरजगढ़ इस्पात प्रा. लि. और ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ है। सरकार का लक्ष्य दुर्गम क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास को गति देना है।

पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर

5 लाख पौधों की नर्सरी, रोपण और देखभाल के कार्यों से गडचिरोली की 200 से अधिक आदिवासी महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इससे उनकी आय बढ़ने के साथ आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। एमआईएएम चैरिटेबल ट्रस्ट नाशिक और गडचिरोली में निःशुल्क पुस्तकालय और करियर मार्गदर्शन केंद्र चला रहा है।

गड़चिरोली को ग्रीन और आत्मनिर्भर बनाने की पहल

इन प्रयासों से 30 से अधिक ग्रामीण युवाओं को सेना, पुलिस और सरकारी सेवाओं में रोजगार मिला है। वहीं 100 से अधिक महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण और आतिथ्य सेवाओं का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार किया गया है।

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी

सुनेत्रा पवार के बिना NCP के 6 बड़े नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, इधर डिप्टी सीएम ने मुंबई में बुलाई बैठक

Cyclone Murasu का असर: विजयवाड़ा से IndiGo की 10 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी