गडचिरोली स्कूल स्टूडेंट्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
गढचिरोली

गड़चिरोली के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 12,420 नए विद्यार्थियों का होगा उत्साहपूर्ण स्वागत

Gadchiroli School News: गड़चिरोली जिले में 30 जून से स्कूलों की नई शुरुआत हो रही है। पहले दिन 12,420 से अधिक नए विद्यार्थियों का स्वागत, किताबें और गणवेश दिए जाएंगे।

केतकी मोडक

Gadchiroli School Re-Opening: ग्रीष्मकालीन अवकाश (धूपकालीन छुट्टियों) के बाद मंगलवार, 30 जून से गड़चिरोली जिले के स्कूलों में फिर एक बार बच्चों की धमाचौकड़ी शुरू होने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष 12 हजार 420 से अधिक बच्चे जीवन में पहली बार स्कूल में कदम रखेंगे। इन नौनिहालों के स्वागत के लिए जिलेभर में 'शाला प्रवेशोत्सव' का व्यापक नियोजन पूरा कर लिया गया है और स्कूलों को आकर्षक ढंग से रंगा-पोता गया है। जिला परिषद के शिक्षा विभाग ने इस प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के भी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगोली, फूलों की सजावट और विविध आकर्षक उपक्रमों की तैयारी की गई है। सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को एक आनंददायी वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि वे शिक्षा की एक मधुर शुरुआत कर सकें। प्रवेशोत्सव के मद्देनजर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि विभिन्न स्कूलों का दौरा करेंगे और नए दाखिल हुए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करेंगे।

विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह तैयार

जिला परिषद गड़चिरोली शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) बाबासाहेब पवार ने कहा है कि  "स्कूल आने वाले बच्चों के स्वागत के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 'स्कूल प्रवेशोत्सव' के माध्यम से बच्चों का आनंददायी माहौल में स्वागत किया जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (दर्जायुक्त शिक्षा) के बल पर जिला परिषद के स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाना है। सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों को किताबें तथा गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित किए जाएंगे।"

61 हजार 225 विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण

नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कक्षा 1ली से 8वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश देने की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष विद्यार्थियों को नियमित शालेय गणवेश के साथ-साथ 'स्काउट गाइड' का गणवेश भी उपलब्ध कराया जाएगा। गड़चिरोली जिले के कुल 61 हजार 225 विद्यार्थियों को इस कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ मिलने वाला है, जिसमें 'पीएमश्री' (PMSHRI) स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।

प्रवेशोत्सव को यादगार बनाने के लिए कक्षाओं और स्कूल परिसरों को सुशोभित किया गया है। बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि और आकर्षण बढ़ाने के लिए पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों के कदमों के निशान (फुटप्रिंट्स) भी कागजों पर अंकित किए जाएंगे, जिससे उनका पहला कदम हमेशा के लिए यादगार बन सके।

पहले ही दिन छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

इस योजना से अभिभावकों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ काफी कम हो गया है। कक्षा 1ली से 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बालभारती (पाठ्यपुस्तक मंडल) की ओर से प्राप्त हुईं सभी किताबें समय रहते स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं। इसके तहत जिले में कक्षा 1ली से 8वीं के कुल 1 लाख 9 हजार 500 विद्यार्थियों को स्कूल के पहले ही दिन निःशुल्क किताबों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा