जब्त तंबाकू व गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में सुगंधित तंबाकू की तस्करी का भंडाफोड़, 8 लाख से ज्यादा का माल जब्त

Gadchiroli News: गड़चिरोली में अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुगंधित तंबाकू की तस्करी का भंडाफोड़ किया। 8.22 लाख रुपये का माल जब्त कर गोंदिया निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया।

आकाश मसने

Gadchiroli Tobacco Smuggling News: सुगंधित तंबाकू की अवैध रूप से तस्करी करने की गुप्त जानकारी के आधार पर गड़चिरोली अपराध शाखा की टीम ने 9 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए सुगंधित तंबाकू समेत कुल 8 लाख 22 हजार 750 रुपयों का माल जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव निवासी ललीत गोपालदास राठी (41) है।

जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले से देसाईगंज तहसील में अवैध रूप से सुगंधित तंबाकू की तस्करी होने की गुप्त जानकारी स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते को मिली। इस जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते ने 9 अक्टूंबर को देसाईगंज शहर के आदर्श कला व वाणिज्य महाविद्यालय के पास कन्नमवार वार्ड की ओर जाने वाले मार्ग पर जाल बिछाया।

2 बोरे तंबाकू जब्त

इस दौरान एमएच 35 एडब्लू 3395 क्रमांक के वाहन में सुगंधित तंबाकू की तस्करी कर एक दुकान के समक्ष माल उतारते समय ही स्थानीय अपराध शाखा के दस्ते ने छापा मारा। इस दौरान वाहन की तलाशी लेने पर सुगंधित तंबाकू के 2 बोरे बरामद हुए। जिसमें एक बोरे में 1 किलो वजन के 130 पैकेट सुगंधित तंबाकू मिला। जिसकी कीमत 1 लाख 72 हजार 250 रुपये है।

वहीं लाल रंग का ईगल हुक्का तंबाकू ऐसे लिखे 400 ग्राम वजन के 154 पैकेट मिले। जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार 900 रुपये है। पुलिस ने उक्त सुगंधित तंबाकू व 3 लाख रुपये कीमत का वाहन आदि माल जब्त कर आरोपी वाहन चालक ललित गोपालदास राठी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 लाख 19 हजार 600 रुपयों की नगद राशि बरामद की गई। पुलिस ने कुल 8 लाख 22 हजार 750 रुपये का माल जब्त किया है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम। रमेश, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक सत्य साईं कार्तिक, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक भगत सिंह दुलत, पुलिस कर्मी राजू पंचफुलीवार, दीपक लोणारे ने की।

3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

देसाईगंज में चौपहिया वाहन द्वारा सुगंधित तंबाकू की तस्करी कर राज प्रोविजन्स किराना दुकान के समक्ष रोककर कुछ वाहन के अंदर से सामग्री उतारते नजर आए। जिससे पुलिस ने छापा मारा।

इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति फरार हुआ। पुलिस ने वाहन चालक ललित राठी को दबोचा। वाहन की तलाशी लेने पर सुगंधित तंबाकू बरामद हुआ। आरोपी की अधिक जांच करने पर उसने घटनास्थल से फरार आरोपी राज प्रोविजन्स किराना दुकान का मलिक देसाईगंज निवासी इंद्रकुमार नागदेवे होने की बात कही।

वहीं उक्त अवैध माल गोंदिया के रवि मोहनलाल खटवानी के मालिकाना होने की जानकारी दी। जिससे पुलिस ने ललित गोपालदास राठी, रवि मोहनलाल खटवानी व इंद्र कुमार नागदेवे के खिलाफ देसाईगंज में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की खोज पुलिस कर रही है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमकुमार दांडेकर कर रहे है।

अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने का प्रयास

महाराष्ट्र सरकार ने सुगंधित तंबाकू की बिक्री व यातायात पर प्रतिबंध लगाया है। गड़चिरोली जिले में अवैध व्यवसाय पर अंकुल लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल द्वारा जिले में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, अवैध शराब, जुआ व अन्य अवैध व्यवसाय पर प्रभावी रूप से कानूनी कार्रवाई करने के आदेश स्थानीय अपराध शाखा को दिया गया है। जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह