धान खरीदी केंद्र (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में धान खरीदी घोटाले का आरोप, किसानों से 41.8 किलो धान लेने की शिकायत

Gadchiroli News: गड़चिरोली के चामोर्शी तहसील के रेगडी स्थित टीडीसी धान खरीदी केंद्र पर किसानों से तय नियमों से ज्यादा कटौती कर 41.8 किलो धान लेने का आरोप। किसानों ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की।

आकाश मसने

Gadchiroli Paddy Procurement Irregularities: गड़चिरोली जिले की चामोर्शी तहसील के रेगड़ी में शुरू टीडीसी के समर्थनमुल्य धान खरीदी केंद्र में किसानों की वित्तीय लूट होने का गंभीर आरोप किया गया है। इस मामले में अनेक किसानों ने तहसीलदार की ओर लिखित शिकायत की गई है। वहीं शिकायत में संबंधित केंद्र के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया है।

सरकारी निर्णय के अनुसार समर्थन मूल्य धान खरीदी करते समय 40 किलो धान को 600 ग्राम इतनी प्रमाणिक कटौती करने का नियम है। लेकिन रेगड़ी के धान खरीदी केंद्र में नियमों का उल्लंघन कर किसानों से 41 किलो 800 ग्राम धान लिए जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। जिससे किसानों का सिधा वित्तीय नुकसान होने की भावना व्यक्त की गई है।

खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शकता नहीं

शिकायत के अनुसार धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शकता नहीं है, वजन काटे में अनियमितता होने का संदेह व्यक्त्त किया गया है। इसके अलावा, कोई भी अधिकृत अनुमति नहीं होने के बावजूद धान की उचल किए जाने का गंभीर आरोप किसानों ने किया है। जिससे केंद्र का संपूर्ण व्यवहार संदेह के घेरे में है।

गड़चिरोली जिले के रेगड़ी किसानों ने कहां कि, बान बिक्री के लिए बडी आंस में आनेवाले किसानों को नियमों से अधिक कटौती सहनी पड़ रही है। अनेक किसानों ने मौखिक आपती जताई थी, लेकिन इस ओर अनदेखी किए जाने से अंत में किसानों ने सामुहिक शिकायत की है। इस मामले की विस्तृत जांच कर दोषीयों पर कड़ी कार्रवाई करे, संबंधित केंद्र चालक पर मामला दर्ज करे तथा किसानों का हुआ नुकसान भरकर दे, ऐसी मांग रेगडी परिसर के किसानों ने तहसील प्रशासन से की है।

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता