रायपुर विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
गढचिरोली

विशाखापट्नम से सीधा जुड़ेगा गड़चिरोली, NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Gadchiroli Visakhapatnam Corridor: गड़चिरोली अब सीधे जुड़ेगा विशाखापट्नम बंदरगाह से! NHAI ने शुरू किया इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार।

प्रिया जैस

Raipur Visakhapatnam Expressway: छत्तीसगढ़ में विलासपुर के साथ ही अब महाराष्ट्र का गड़‌चिरोली जिला भी रायपुर-विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर के जरिए भारतमाला परियोजना से जुड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने महाराष्ट्र के गड़चिरोली को इस एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए दिल्ली की एक फर्म को कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त कर दिया है।

डीपीआर की मंजूरी के बाद निर्माण एजेंसी तय करने के लिए टेंडर बुलाए जाएंगे। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित प्रोजेक्ट भंडारा-गड़‌चिरोली एक्सप्रेसवे को रायपुर-विशाखापट्नम एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे महाराष्ट्र का गड़चिरोली क्षेत्र सीधे विशाखापट्नम बंदरगाह से जुड़ जाएगा, जिससे मुंबई से विशाखापट्टनम तक सिक्सलेन सड़क मार्ग के जरिए पहुंचना आसान होगा।

क्या है रायपुर-विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर?

इस कनेक्टिविटी से गड़चिरोली जैसे दूरस्थ क्षेत्र सीधे बंदरगाह से जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना तथा माल परिवहन की दक्षता में भी सुधार होगा, वर्तमान में भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर 464 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। रायपुर विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश को जोड़ता है। इसका उद्देश्य रायपुर और विशाखापट्नम के बीच यात्रा के समय को 12-14 घंटे से घटाकर लगभग 5-7 घंटे करना है। रायपुर-विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। रायपुर-विशाखापट्‌नम इकॉनामिक कॉरिडोर और दुर्ग-रायपुर बायपास के जरिए भारतमाला परियोजना से बिलासपुर को भी जोड़ने का प्रस्ताव है।

  • रायपुर-विशाखापट्नम के बीच यात्रा का समय हो जाएगा आधा
  • भारतमाला प्रियोजना से बिलासपुर को भी जोड़ने का प्रस्ताव
  • औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डीपीआर बनाने का काम शुरू

महाराष्ट्र के गड़चिरोली को भी रायपुर-विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर के जरिए भारतमाला परियोजना से जोड़ने की योजना है। डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी की नियुक्ति कर दी गई है।

  • प्रदीप कुमार लाल, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई छत्तीसगढ़

रायपुर-विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर

छत्तीसगढ़ 125 किमी आंध्रप्रदेश 99 किमी ओडिशा 240 किमी कुल लंबाई 464 किमी

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP