गड़चिरोली पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

Gadchiroli में पुलिस ने बिछाया जाल, 6 लाख कीमत का तंबाकू जब्त

Gadchiroli : अहेरी पुलिस ने आलापल्ली-भामरागड मार्ग पर कार से 6.16 लाख रुपये मूल्य का सुगंधित तंबाकू जब्त किया। गड़चिरोली पुलिस ने इस कार्रवाई के अंतर्गत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपूर्वा नायक

Gadchiroli News In Hindi: कार की सहायता से सुंगधित तंबाकू की तस्करी होने की गोपनीय जानकारी मिलते ही अहेरी पुलिस ने जाल बिछाकर कार समेत कुल 6 लाख 16 हजार 400 रूपये कीमत का सुगंधित तंबाकू जब्त किया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दुसरा फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आलापल्ली निवासी शंकर मा-यालु भिमराजुलवार (36) होकर फरार आरोपी का नाम प्रितम राजेश पेटेवार (30) है। यह कार्रवाई रविवार की रात आलापल्ली-भामरागड मार्ग पर की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले में शुरू अवैध व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश सभी पुलिस थानों को दिया है। इसी बीच रविवार को एक कार की सहायता से सुगंधित तंबाकू की तस्करी होने की गोपनीय जानकारी अहेरी पुलिस को मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने आलापल्ली-भामरागड मार्ग पर जाल बिछाया।

पुलिस ने माल किया जब्त

इस दौरान एम। एच। 33 ए-4301 क्रमांक की कार संदेहास्पद स्थिति में आते हुए दिखाई दी। जिससे पुलिस ने उक्त कार को रोककर जांच करने पर कार में प्रतिबंधित सुंगधी तंबाकू दिखाई दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 लाख 16 हजार 400 रुपये कीमत का सुगंधित तंबाकू और 3 लाख रूपये कीमत की कार ऐसा कुल 6 लाख 16 हजार 400 रूपये कीमत का माल जब्त किया है। वहीं इस मामले में शंकर भिमराजुलवार को गिरफ्तार किया गया। और प्रितम पेटेवार फरार होने की जानकारी पुलिस से मिली है। (30) है। मामले की अधिक जांच अहेरी के थानेदार मंगेश वलवी के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक दिपाली कांबले कर रही है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?