Gadchiroli Police Job Fair: गड़चिरोली जिला पुलिस दल के निरंतर प्रयासों के लिए गड़चिरोली जिले में नक्सल तकरीबन खत्म होकर जिले के नागरिकों का सर्वांगीण विकास के लिए जिला पुलिस (Gadchiroli Police) दल द्वारा विभिन्न उपक्रम चलाए जा रहे है।
इस अंतर्गत जरूरतमंद युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा देने के लिए जिला पुलिस दल के पुलिस दादालोरा खिड़की के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान तहत यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विद्यापीठ व युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में भव्य रोजगार सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में 2,400 युवाओं ने हिस्सा लेकर नामी कंपनियों द्वारा करीब 1,278 युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया।
अपने मार्गदर्शन में सहपालकमंत्री एड. आशीष जायसवाल ने कहा कि सभी युवक-युवतियां प्राप्त अवसर का उचित उपयोग करें। वही प्राप्त अनुदान का सद्उपयोग कर अपना उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने के लिए प्रयासरत रहे। स्पर्धा के युग में सभी युवाओं में बदलाव होकर युवा स्पर्धा के लिए सक्षम बने। सरकार द्वारा गड़चिरोली जिले का विकास करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात उन्होंने कही।
यह भी पढ़ें - आड़ी बोतल पर भारी पड़ी खड़ी बोतल, महज 1 वोट ने बचा ली शराब की दुकान, यवतमाल में मचा घमासान!
जिला पुलिस दल के भव्य रोजगार सम्मेलन में करीब 38 कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, डी-मार्ट, लॉयड्स एंड मेटल्स एनर्जी लिमिटेड जैसी नामी कंपनियों के साथ ही कुल 38 कंपनियों में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया। इस समय महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में 367, हिटाची (जलगांव) कंपनी 134, फ्लीपकार्ट व डीमार्ट कंपनी में 120, टोयोटा-किर्लोस्कर कंपनी में 30 जैसे नामी कंपनियों द्वारा कुल 1278 नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है। उक्त विभिन्न कंपनियों में चयनित हुए सभी उम्मीदवारों को 1 लाख 80 हजार से 3 लाख 60 हजार रुपयों तक पैकेज मिला है।
गड़चिरोली जिला पुलिस दल (Gadchiroli Police) को नक्सल विरोधी अभियान चलाने के लिए करीब 31 चौपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए। उक्त वाहनों का लोकार्पण सहपालकमंत्री एड. आशीष जायसवाल के हाथों किया गया। इसमें कुल 31 वाहनों का समावेश होकर इनमें 303 अत्याधुनिक सव्र्हेलियंस वाहन का भी समावेश है।
भव्य रोजगार सम्मेलन में राज्यमंत्री तथा जिले के सहपालकमंत्री एड. आशीष जयस्वाल, विधायक डा. मिलिंद नरोटे, जिलाधीश अविश्यांत पंडा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, जिप के सीईओ सुहास गाडे, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी., सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे, पुलिस उप-अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे, ग्रा. वि. व उद्योजकता यशवंतराव चव्हाण म. मुक्त विद्यापीठ के संचालक प्रा. कैलाश मोरे, युवाशक्ती फाउंडेशन पुणे के संचालक एकनाथ पवार आदि मान्यवर उपस्थित थे।