गड़चिरोली में सुरक्षाबलों ने जब्त किया नक्सली हथियारों का जखीरा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

सरेंडर नक्सलियों ने खोला हथियारों की फैक्ट्री का राज! गड़चिरोली में जमीन के नीचे छिपा जखीरा बरामद

Naxal Weapon Factory Busted: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के गुप्त हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में राइफलें, डेटोनेटर और 25 किलो आईईडी बरामद की गई है।

आकाश मसने

Naxal Weapons Recovered In Gadchiroli: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्ति की ओर हैं। इसके बावजूद सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने तथा घात लगाकर हमले करने के उद्देश्य से नक्सली जंगलों में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखते थे। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के दुर्गम जंगलों का फायदा उठाकर माओवादी गुप्त रूप से हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने का काम कर रहे थे।

गड़चिरोली में जमीन के नीचे से हथियारों का जखीरा जब्त

गड़चिरोली जिले में 23 मई को की गई कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सर्च अभियान के दौरान जंगल में जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

घटनास्थल पर ही सामग्री की गई नष्ट वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर ही नक्सलियों की हथियार निर्माण सामग्री तथा उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक एम। रमेश, व अन्य अधिकारियों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली थी जानकारी

पुलिस प्रशासन को यह सफलता हवा में नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे पुख्ता खुफिया जानकारी थी। हाल ही में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके कुछ नक्सलियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने इस गुप्त ठिकाने का राज उगला। नक्सलियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के काकूर थाना क्षेत्र से लगभग 7 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के जंगलों में हथियार और हथियार निर्माण सामग्री छिपाकर रखी गई है। इस सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया।

नक्सलियों के सप्लाई चेन को लगा झटका

सुरक्षा बलों ने इस जगह से कई तरह की चीजें बरामद की हैं, जिनमें हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन से लेकर बिजली सप्लाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर पैनल और जनरेटर तक शामिल हैं। जानकारों का मानना ​​है कि इस फैक्ट्री को खत्म करने से नक्सलियों की हथियारों की सप्लाई चेन को जबरदस्त झटका लगा है।

बड़ी संख्या में मिले विस्फोटक

  • 1 इंसास रायफल
  • 2 क्लेमोर माइन
  • 2 सिंगल शॉट रायफल
  • 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर
  • 12 बोर रायफल
  • 500 से अधिक बीजीएल
  • 12 जिंदा कारतूस
  • 7 बीजीएल लॉन्चर
  • 12 बोर रायफल के कारतूस
  • 3 ट्यूब लॉन्चर
  • 25 किलो आईईडी विस्फोटक
  • 2 लेथ मशीन

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना