सुरक्षाबलों के जवानों के साथ गिरफ्तार नक्सल समर्थक (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

भामरागड़ में हमले की साजिश का पर्दाफाश, नक्सलियों के लिए रेकी करने वाला गिरफ्तार

Gadchiroli News: गड़चिरोली पुलिस व CRPF ने भामरागड़ से कुख्यात नक्सल समर्थक सैनु उर्फ सन्नु मट्टामी गिरफ्तार किया है। उस पर 27 अगस्त की पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप है।

आकाश मसने

Gadchiroli Naxal Supporter Arrest: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान अंतर्गत गड़चिरोली पुलिस व केंद्रीय आरक्षित पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों की हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए रेकी करने वाले एक कुख्यात नक्सल समर्थक को पुलिस ने भामरागड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 27 अगस्त 2025 को कोपर्शी-फुलनार जंगल में पुलिस तथा नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भी उसका सक्रिय सहभाग था। 30 सितंबर को गिरफ्तार नक्सल समर्थक का नाम भामरागड़ तहसील के पोयारकोठी निवासी सैनु उर्फ सन्नु अमलु मट्टामी (38) है।

गड़चिरोली जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां नक्सली सरकारी संपत्ति का नुकसान, जवानों पर हमले तथा आगजनी जैसी देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। इन्हीं हिंसक गतिविधियों में सहयोग करने वाले एक नक्सल समर्थक को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप

29 सितंबर 2025 को भामरागड़ क्षेत्र में पुलिस पोस्ट तथा सीआरपीएफ 37 बटालियन एफ कंपनी के जवान नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान प्राणहिता इंटेलिजेंस सेल को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने टालमटोल जवाब दिए, जिसके बाद प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय लाया गया। यहां पूछताछ में पता चला कि वह कट्टर नक्सल समर्थक सैनु उर्फ सन्नु अमलु मट्टामी है।

पुलिस जांच से पता चला कि मट्टामी विभिन्न विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है और भामरागड़ में हिंसक घटनाओं की साजिश रचने के लिए रेकी कर रहा था। इस संबंध में कोठी पुलिस थाने में दर्ज मामले के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी भामरागड़ अमर मोहिते कर रहे हैं।

कार्रवाई विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) संदीप पाटिल, गड़चिरोली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल, डीआईजी (अभियान) सीआरपीएफ अजय कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, कमांडेंट 37 बटालियन सीआरपीएफ दाओ इंजिरकान कींडो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

हिंसक रास्ता छोड़ करें आत्मसमर्पण : नीलोत्पल

गड़चिरोली पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि भामरागड़ तथा छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है कि वे हिंसक रास्ता छोड़कर हथियार डालें और विकास मुख्यधारा में आकर सम्मानजनक जीवन जिएं ऐसा आह्वान किया है।

2022 से अब तक 110 नक्सली पकड़े गए

नक्सलियों के खिलाफ गड़चिरोली पुलिस दल द्वारा व्यापक रूप से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। गड़चिरोली पुलिस दल के प्रभावी नक्सल विरोधी कार्रवाई के कारण जनवरी 2022 से अब तक कुल 110 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में गडचिरोली पुलिस दल को सफलता मिली है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार