प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

गड़चिरोली नप: स्थायी व विषयक समिति सभापति पद के लिए, 21 जनवरी को चुनाव

Gadchiroli Nagar Parishad: गड़चिरोली नगर परिषद की स्थायी व विषयक समिति के सभापति पद के लिए 21 जनवरी को चुनाव होगा। सुबह 10 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी, जिस पर शहरवासियों की निगाहें टिकी हैं।

अंकिता पटेल

Municipal Committee Election: गड़चिरोली स्थानीय नप के स्थायी समिति व विषयक समिति सभापति पद के लिए 21 जनवरी को नप के सभागृह में चुनाव आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से सभापति पद के चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत होगी। जिससे सभापति चुनाव की ओर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

15 जनवरी को हुए नप के उपाध्यक्ष पद का चुनाव नगराध्यक्ष एड. प्रणोती निंबोरकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसी बीच स्वीकृत सदस्यों का भी चयन किया गया। नगराध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकारने के बाद शहरवासियों का ध्यान अब सभापति पद की ओर जुटा है।

जिसके अनुसार जिलाधीश ने गड़चिरोली नप के विषय समिति व स्थायी समिति सभापति पद का चुनाव घोषित किया है। ऐसे में 21 जनवरी को सुबह 10 से 11 बजे तक स्थायी व विषय समितियों के निश्चित किए गए सदस्यों की संख्या अंकित अवगत करा देने, इसके बाद नप के उपाध्यक्ष यह कौनसे विषय समिति में सभापति रहेंगे, यह ठहराना व बाद में विषय समिति पर सदस्यों का नामांकन स्वीकारने, सुबह 11 से दोपहर 12 बजक तक सभापति पद के लिए नामांकन मुख्याधिकारी के पास पेश करने, दोपहर 1 बजे पीठासीन अधिकारी सभा की शुरुआत करेंगे।

इस बीच विषय समिति के सभापति पद के लिए प्राप्त नामांकन की छंटनी, नाम निर्देशन उम्मीदवारों के नाम का वाचन, आवेदन वापस लेने के लिए पीठासीन अधिकारी 15 मिनट का समय देंगे। उम्मीदवारी वापस लेने वालों का नाम वाचन कर व आवश्यकता पड़ने पर विषय समितियों का चुनाव लेने, आवश्यकता पड़ने पर महिला व बालकल्याण समिति के उपसभापति पद के लिए चुनाव लेने, इसके बाद पीठासीन अधिकारी नतीजे घोषित करेंगे।

स्थायी समिति का होगा गठन

नतीजों के बाद बाद स्थायी समिति का गठन किया जाएगा। गड़चिरोली नप पर भाजपा के 15 उम्मीदवार विजयी होने से भाजपा को एक तरफा जीत नहीं मिली है।

जिससे भाजपा के विजयी पार्षद विषय समिति सभापति पद प्राप्त करने के लिए तैयारी में होने की चर्चा शुरू है। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ किसके गले में सभापति पद की माला पहनाएंगे, इस ओर सबकी नजरें टिकी हुई है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा