पुलिस बल तैनात (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

मतदान के लिए गड़चिरोली में हाई सिक्योरिटी, 1076 पुलिस बल तैनात, ड्रोन से रखी जा रही कड़ी निगरानी

Gadchiroli Voting: गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव में 1,076 पुलिस बल तैनात, 105 बूथों पर ड्रोन निगरानी और कड़ा बंदोबस्त। मतदान सुबह 7:30 से शाम 5 बजे तक होगा।

प्रिया जैस

Election Security: गड़चिरोली नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव के मद्देनजर जिले में गड़चिरोली, देसाइगंज (वडसा) व आरमोरी नगर परिषद के लिए 2 दिसंबर को मतदान होने वाला है। वहीं दूसरे दिन मतगणना होने वाली है। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा जाएगा। इस दौरान तीनों नप में 68 पुलिस अधिकारी व 758 जवान, 250 होमगार्ड सहित कुल 1 हजार 76 मनुष्यबल तैनात किए गए है।

जिले में गड़चिरोली, देसाईगंज व आरमोरी नगर परिषद के लिए 2 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने वाली है। वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होने वाली है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए गड़चिरोली पुलिस दल तैयार है।

सिक्योरिटी अलर्ट

गड़चिरोली, आरमोरी व देसाईगंज (वडसा) इन तीनों जगह कुल 105 मतदान केंद्रों पर मतदान होने वाला है। मतदान तथा मतगणना शांति पूर्ण रूप से कोई अनूचित मामले के बगैर संपन्न हो, इसके लिए गड़चिरोली पुलिस दल की ओर से कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। इसमें पुलिस थाना गड़चिरोली में कुल 32 अधिकारी, 309 पुलिस कर्मी व 100 होमगार्ड तैनात किए गए है। वहीं पुलिस थाना आरमोरी में कुल 15 अधिकारी, 181 पुलिस कर्मी व 75 होमगार्ड तैनात किए गए है। पुलिस थाना देसाईगंज (वडसा) में कुल 21 अधिकारी, 268 पुलिस कर्मी व 75 होमगार्ड तैनात किए गए है। कुल 1 हजार 67 मनुष्यबल के बंदेाबस्त में यह चुनाव सफलतापूर्णक संपन्न कराया जा रहा है।

केंद्रों पर ड्रोन से रहेगी नजर

इस दौरान गड़चिरोली जिला पुलिस दल के साथ ही 2 आरसीपी दल व 1 एसआरपीएफ की कंपनी तैनात की गई है। गड़चिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में यह चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर बंदोबस्त के साथ ही प्रत्येक 4 बूथ के लिए एक अधिका­री का समावेश होने वाला विशेष दल तैनात किया गया है।

वहीं प्रत्येक पुलिस थाना अंतर्गत कम से कम 5 चार्ली पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए जाने वाले है। प्रत्येक नगर परिषद के सीमावर्ती क्षेत्र में नाकाबंदी तैनात कर कड़ी नजर रखी जाने वाली है। साथ ही जिले के सभी मतदान केंद्र पर आकाश मार्ग से भी सुक्ष्म निरीक्षण करने के लिए 3 अत्याधुनिक ड्रोन की मदद ली जाने वाली है।

कुल तैनात मनुष्यबल : 1,076 पुलिस अधिकारी : 68 पुलिस जवान : 758 होमगार्ड : 250

मतदान के लिए आए आगे : नीलोत्पल

नगर परिषद सार्वत्रिक चुनाव 2025 के तहत चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण वातावरण में निर्विघ्न रूप से संपन्न होने के लिए संपूर्ण गड़चिरोली पुलिस दल, राज्य आरक्षित पुलिस बल, गृह रक्षक दल पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज के मार्गदर्शन में धानोरा के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे, गड़चिरोली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सूरज जगताप, कुरखेड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद्र भोसले के नेतृत्व में तैयार है। जिससे पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले के नागरिक भयमुक्त वातावरण में आगे आकर सभी अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह