गढचिरोली

मुलचेरा परिसर में बाघ का विचरण, गाय पर हमले से दहशत; जंगल में जाने वालों को सतर्क रहने की अपील

गड़चिरोली की मुलचेरा तहसील के बारसवाड़ा जंगल में बाघ ने एक गाय का शिकार किया। महुआ सीजन के बीच बाघ के विचरण से ग्रामीणों में दहशत है, लोगों ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे की मांग की है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Tiger Mulchera Forest News: गड़चिरोली में पिछले कुछ दिनों से मुलचेरा तहसील मुख्यालय के समीप बारसवाड़ा गांव के जंगल परिसर में बाघ के विचरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे क्षेत्र के नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बुधवार सुबह नपं क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 8 अंतर्गत बारसवाड़ा जंगल में बाघ द्वारा एक गाय पर हमला कर उसे मार डालने की घटना उजागर हुई। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम एक किसान की गाय चरने के लिए जंगल में गई थी, जहां रात के समय बाघ ने उस पर हमला किया। बुधवार सुबह खोजबीन के दौरान गाय मृत अवस्था में मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पथक मौके पर पहुंचे तथा पंचनामा किया। साथ ही अधिकारियों ने नागरिकों से रात के समय पशुओं को खुला न छोड़ने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

जंगल परिसर में गश्त बढ़ाने की मांग

इन दिनों महुआ फूल और रानमेवा संकलन का सीजन शुरू होने से बड़ी संख्या में लोग जंगल की ओर जा रहे हैं। लेकिन बाघ की मौजूदगी के कारण लोगों में भय व्याप्त है। कई लोग जान जोखिम में डालकर महुआ फूल इकट्ठा कर रहे हैं। हाल ही में गाय पर हुए हमले के बाद किसानों और स्थानीय नागरिकों में और अधिक दहशत फैल गई है। नागरिकों ने वन विभाग से जंगल में गश्त बढ़ाने, नुकसानग्रस्त किसान को मुआवजा देने तथा बाघ का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग की है।

बाघ का बंदोबस्त करने में विभाग विफल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बाघ का आतंक बना हुआ है, इसके बावजूद वन विभाग उसे नियंत्रित करने में विफल साबित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को डर के माहौल में जीवनयापन करना पड़ रहा है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट