इंदिरा गांधी चौक में ट्रैफिक सिग्नल बंद (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

इंदिरा गांधी चौक में ट्रैफिक सिग्नल बंद, यातायात कर्मियों को करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत

Indira Gandhi Square Signal: गड़चिरोली के इंदिरा गांधी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल बंद रहने से अनियंत्रित यातायात और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते नागरिकों ने तत्काल उपाययोजना की मांग की है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Traffic Issue: गड़चिरोली शहर का मुख्य इंदिरा गांधी चौक, जो गड़चिरोली की भीड़भाड़ और यातायात व्यवस्था का केंद्र माना जाता है, बीते कई दिनों से ट्रैफिक सिग्नल बंद रहने के कारण गंभीर अव्यवस्था का सामना कर रहा है। चौक पर यातायात पुलिस मौजूद होने के बावजूद वाहनचालक मनमाने ढंग से वाहन चलाते नज़र आ रहे हैं।

इस मार्ग से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है। यातायात नियंत्रण के उद्देश्य से लगाए गए सिग्नल शुरू से ही कभी चालू तो कभी बंद रहने की समस्या से जूझते रहे हैं।

उपाययोजना की मांग तेज

वर्तमान में लगातार बंद रहने के चलते चौक पर अनियंत्रित यातायात बढ़ गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ट्रैफिक कर्मियों को भी वाहनों को नियंत्रित करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल स्थायी उपाय करने की मांग की है।

मंगलवार को बड़ा हादसा टला

नगर परिषद चुनाव के दिन दोपहर में आरमोरी रोड से आ रहे एक ट्रक और कार के बीच मुख्य चौक पर हल्की टक्कर हो गई। कार का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हुआ। कार में एक महिला सहित तीन-चार लोग सवार थे। सौभाग्य से दोनों वाहन धीमी गति से चल रहे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू किया।

अचानक बदल रहे सिग्नल

  • मुख्य चौक पर चारों दिशाओं पर सिग्नल प्रणाली
  • चामोर्शी, चंद्रपुर, आरमोरी और धानोरा मार्ग के वाहन यहां रुकते हैं
  • सिग्नल समय से पहले ही बदल जाने से वाहनचालकों में भ्रम
  • अव्यवस्थित यातायात के चलते दुर्घटना की आशंका बढ़ी

“नए सिग्नल लगाए जाएंगे”:मुख्याधिकारी

परिषद गड़चिरोली के मुख्याधिकारी सूर्यकांत पिदुरकरनगर ने कहा किवर्तमान ट्रैफिक सिग्नल की उपयोग अवधि 10 वर्ष पूरी हो चुकी है। नए सिग्नल लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण है, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते कार्य रुका हुआ है। चुनाव समाप्त होते ही नए सिग्नल लगाए जाएंगे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज