रात में पहरा देते किसान व वनकर्मी (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में हाथियों मचा रहे उत्पात, फसलों को बचाने किसान रात भर दे रहे पहरा

Gadchiroli News: गड़चिरोली के आरमोरी तहसील में जंगली हाथियों का आतंक जारी। पोर्ला वनपरिक्षेत्र में हाथियों के झुंड से धान फसल को खतरा, किसान रातभर अलाव जलाकर खेतों की रखवाली में जुटे।

आकाश मसने

Gadchiroli Elephant Terror: गड़चिरोली जिले की आरमोरी तहसील अंतर्गत आने वाले पोर्ला वनपरिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। वर्तमान स्थिति में धान फसल अंतिम चरण में होकर जंगली हाथी धान फसल को क्षति न पहुंचाए, इसलिए किसान रात के समय जंगल परिसर के वधडा-पोर्ला मार्ग पर अलाव जला कर पहरा दे रहे है।

वर्तमान में हल्के और मध्यम प्रजाति के धान काटने लायक हो गये है। लेकिन दूसरी ओर देलोडा बु। गांव के तालाब परिसर में जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए बैठा है।

किसान और वनकर्मी दे रहे पहरा

जंगली हाथी रात के समय खेत में प्रवेश कर फसलों को क्षति पहुंचा रहे है। इसे देखते हुए पिछले तीन दिन से वडधा-पोर्ला मार्ग पर रात के समय तालाब परिसर में अनेक किसान और वनकर्मचारी पहरा दे रहे है।

वनविभाग जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने की ओर अनदेखी करने से किसानों को अपने धान फसल बचाने के लिए रात के समय जागना पड़ रहा है। वडधा-पोर्ला मार्ग पर दिन भर से लेकर रात 9-10 बजे तक बड़े पैमाने पर यातायात शुरू रहती है।

ऐसे में जंगली हाथी किसी भी समय सड़क पर पहुंच जाने से मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनधारकों को अपनी जान मुट्ठी में लेकर सफर करना पड़ रहा है। जिससे किसान समेत नागरिकों के लिए जंगली हाथियों का झुंड जानलेवा बन गया है।

जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने की ओर वनविभाग विफल होने का आरोप नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है। साथ ही जंगली हाथियों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग परिसर के नागरिकों ने की है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज