ड्रॉ निकालते अधिकारी (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

नगर परिषद चुनाव में आधी सीटें महिलाओं के नाम! 14 अक्टूबर तक कर सकते है आपत्ति

Gadchiroli News: गड़चिरोली, देसाईगंज और आरमोरी नगर परिषद चुनावों के लिए आरक्षण घोषित किया गया। 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। 14 अक्टूबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई है।

आकाश मसने

Gadchiroli Political Updates: महाराष्ट्र के गड़चिरोलीज जिले में गड़चिरोली, देसाईगंज व आरमोरी नगर परिषद चुनाव का आरक्षण ड्रा बुधवार को घोषित किया गया। इसमें प्रभाग के 50 फीसदी जगह महिलाओं के लिए आरक्षित रखे जाने से अनेक इच्छुकों का 'करेक्ट कार्यक्रम' होने की बात कही जा रही है।

सभी प्रभागों में दिलचस्प चुनाव के संकेत होकर राजनीतिक दलों को महिला आरक्षित पद के लिए महिला उम्मीदवारों को खोजने के लिए बड़ी कसरत करनी पड़ सकती है।

दिवाली के बाद होने वाले नगर परिषद के चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जिले के गड़चिरोली, देसाईगंज, आरमोरी नगर परिषद के प्रभाग निहाय आरक्षण का ड्रा निकाला गया। इसमें गड़चिरोली नगर परिषद के प्रशासक रणजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में नप मुख्याधिकारी सूर्यकांत पिदूरकर की उपस्थिति में ड्रा निकाला गया।

वहीं देसाईगंज नगरपरिषद के प्रभाग निहाय आरक्षण ड्रा की जिम्मेदारी सहायक प्राधिकृत अधिकारी, आरक्षण ड्रा के रूप में प्रशासक तथा मुख्याधिकारी सतीश चौधरी ने तो आरमोरी नगर परिषद में आरक्षण का ड्रा मुख्याधिकारी प्रीतिश मगरे की उपस्थिति में निकाला गया।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

प्रभाग निहाय आरक्षण के ड्रा के दौरान सभी जगहों पर होने वाले आरक्षण की ओर राजनीतिक दल के पदाधिकारी और इच्छुक उम्मीदवारों समेत जिले के नागरिकों की नजरें टिकी हुई थी। जिले के तीनों नगर परिषद के प्रभाग निहाय आरक्षित जगह पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

गड़चिरोली जिले के तीनों नगर परिषद में 29 जगह महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। इसमें प्रमुखता से अनूसूचित जनजाति महिलाओं के लिए 6, अनूसूचित जनजाति महिलाओं के लिए 4, सर्वसाधारण महिला 13, पिछड़ा वर्ग के लिए 6 जगहों का समावेश है।

इस आरक्षण ड्रा से इच्छुक उम्मीदवारों में निराशा छा गयी है। घोषित ड्रा अनुसार तीनों नगर परिषद के सभी प्रभाग में सीधी टक्कर होगी। वहीं अधिकत्तर जगह महिलाओं के लिए आरक्षित होने से राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को महिला उम्मीदवारों का चयन करते समय भारी कसरत करनी पड़ेगी।

14 अक्टूबर तक जता पाएंगे आपत्ति

जिले के गड़चिरोली, देसाईगंज व आरमोरी नगर परिषद संदर्भ में, ड्रा पध्दति अनुसार निश्चित किये गये प्रभागनिहाय जगह संदर्भ में किसी भी तरह की शिकायत होने पर आरक्षण घोषित होने के बाद 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर की अवधि में आपत्ति अथवा सूचना दाखिल करने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है।

गड़चिरोली नगर परिषद का आरक्षण लिस्ट

प्रभाग संख्या आरक्षित पद (अ) आरक्षित पद (ब) आरक्षित पद (क)
1 अनुसूचित जाति महिला सर्वसाधारण -
2 अनुसूचित जनजाति सर्वसाधारण महिला -
3 पिछड़ा वर्ग सर्वसाधारण महिला -
4 अनुसूचित जनजाति महिला सर्वसाधारण -
5 अनुसूचित जाति महिला सर्वसाधारण -
6 पिछड़ा वर्ग सर्वसाधारण महिला -
7 अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला -
8 पिछड़ा वर्ग महिला सर्वसाधारण -
9 पिछड़ा वर्ग सर्वसाधारण महिला -
10 अनुसूचित जनजाति सर्वसाधारण महिला -
11 अनुसूचित जनजाति महिला सर्वसाधारण -
12 पिछड़ा वर्ग महिला सर्वसाधारण -
13 अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला सर्वसाधारण महिला

देसाईगंज नगर परिषद की आरक्षण सूची

प्रभाग संख्या आरक्षित पद (अ) आरक्षित पद (ब) आरक्षित पद (क)
1 पिछड़ा वर्ग सर्वसाधारण महिला -
2 अनुसूचित जनजाति सर्वसाधारण महिला -
3 अनुसूचित जाति महिला सर्वसाधारण -
4 अनुसूचित जाति सर्वसाधारण महिला -
5 पिछड़ा वर्ग सर्वसाधारण महिला -
6 अनुसूचित जाति सर्वसाधारण महिला -
7 अनुसूचित जाति महिला सर्वसाधारण -
8 नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग सर्वसाधारण महिला -
9 पिछड़ा वर्ग महिला सर्वसाधारण -
10 पिछड़ा वर्ग महिला पिछड़ा वर्ग महिला -
11 - - सर्वसाधारण

आरमोरी नगर परिषद आरक्षण लिस्ट

प्रभाग संख्या आरक्षित पद (अ) आरक्षित पद (ब)
1 अनुसूचित जाति महिला सर्वसाधारण
2 नामाप्र महिला सर्वसाधारण
3 अनुसूचित जनजाति महिला नामाप्र
4 अनुसूचित जनजाति सर्वसाधारण महिला
5 अनुसूचित जाति महिला सर्वसाधारण
6 अनुसूचित जाति सर्वसाधारण महिला
7 नामाप्र महिला सर्वसाधारण
8 नामाप्र महिला सर्वसाधारण
9 अनुसूचित जनजाति महिला सर्वसाधारण
10 नागरिकों का पिछड़ा प्रवर्ग सर्वसाधारण महिला

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज