Indira Gandhi Chowk agitation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

सपकाल के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, गड़चिरोली के इंदिरा गांधी चौक में आंदोलन

Harshwardhan Sapkal Statement Controversy: गड़चिरोली में भाजपा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान के विरोध में इंदिरा गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli BJP Protest: भारतीय जनता पार्टी शहर एवं जिला गड़चिरोली की ओर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के कथित विवादित बयान के विरोध में शहर के इंदिरा गांधी चौक पर निषेध आंदोलन किया गया।इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व सांसद डॉ. अशोक नेते और जिलाध्यक्ष रमेश बारसागड़े ने किया।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से किए जाने से राज्य की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका कहना था कि छत्रपति शिवाजी महाराज संपूर्ण महाराष्ट्र के आराध्य हैं और उनके महान कार्यों की किसी अन्य शासक से तुलना करना उनका अपमान है।

पूर्व सांसद ने दी चेतावनी

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक नेते ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना कर सभी धर्मों को समान न्याय दिया और स्वाभिमान की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इतिहास को विकृत करने या उनके योगदान को कम आंकने का कोई भी प्रयास भाजपा सहन नहीं करेगी। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के बयान देने से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस आंदोलन में नगराध्यक्ष एड. प्रणोता निंबोरकर, नप उपाध्यक्ष निखिल चरडे, समन्वयक प्रमोद पिपरे, जिला महामंत्री गोविंद सारडा, शहर अध्यक्ष अनिल कुनघाडकर, सभापति मुक्तेश्वर काटवे, हर्षल गेडाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष योगिता पिपरे, पार्षद सागर निंबोरकर, निखिल सुंदरकर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आंदोलन के दौरान इंदिरा गांधी चौक परिसर छत्रपति शिवाजी महाराज के जयघोष से गूंज उठा। भाजपा ने स्पष्ट किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी सदैव प्रतिबद्ध रहेगी और उनके अपमान के विरुद्ध कड़ा संघर्ष जारी रखेगी।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज