हाथियों ने फसल को किया तबाह (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली के देलोड़ा के खेत में हाथियों का उत्पात, धान की फसलें हुई तबाह

Gadchiroli News: आरमोरी तहसील के चामोर्शी चक व देलोडा गांव में जंगली हाथियों ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं गांव में डर का माहौल है।

आकाश मसने

Gadchiroli Elephant News: गड़चिरोली जिले के आरमोरी तहसील क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात चामोर्शी चक गांव में फसल रौंदने के बाद हाथियों का झुंड मंगलवार की रात देलोडा (बुज) गांव पहुंचा, जहां उन्होंने कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

हाथियों के झुंड ने देलोडा गांव में 8 से 10 किसानों के खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। किसानों ने हाल ही में अच्छी बारिश के बाद अपनी फसलें उगाई थीं, जो अब हरी-भरी लहलहा रही थीं। लेकिन जंगली हाथियों ने इन फसलों को कुचल कर रख दिया।

देलोड़ा गांव निवासी खुशाल बैजु पदा, शामराव बैजु पदा, देशमुख समेत अन्य किसानों के खेत में पहुंचकर जंगली हाथियों ने धान की फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। इस घटना से एक बार फिर किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।

किसानों की मेहनत पर पानी, गांव में दहशत

गांव में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। ग्रामीण अब रात के समय खेतों में जाना खतरे से खाली नहीं मानते। किसानों का कहना है कि यह हमला एक-दो दिन का नहीं, बल्कि पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है।

वन विभाग हरकत में, पंचनामा कार्य शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को वन विभाग की टीम देलोडा गांव पहुंची और प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा कर नुकसान का पंचनामा किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग: जल्द करें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को गांव से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, किसानों को उचित और समय पर मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी आजीविका को राहत मिल सके।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?