गढचिरोली

ओबीसी के आरक्षण में मराठा का समावेश न करें, तेली व कुणबी समाज संघटन की मुख्यमंत्री से गुहार

नवभारत डेस्क

आरमोरी. ओबीसी के आरक्षण में मराठा जाति व समाज का समावेश न करें, तेली व कुणबी समाज संगठन ने तहसीलदार के जरिये राज्य के मुख्यमंत्री को भिजवाये ज्ञापन में गुहार लगाई है. 

दोनों समाज संगठन के पदाधिकारियों ने कहां कि, मराठा आरक्षण को लेकर ओबीसी में असंतोष निर्माण होकर इसे सरकार जिम्मेदार है. निजामशाही के दस्त नुसार मराठा समाज को कुणबी में परिवर्तीत कर ओबीसी कोटे से उन्हें आरक्षण देने संदर्भ में सरकार ने जो समिति गठीत की है, उसे ओबीसी बांधवों का विरोध है. महाराष्ट्र के 56 फिसदी ओबीसी समाज को वर्तमान स्थिति में केवल 27 फिसदी आरक्षण मिल रहा है. इसमें से भी 11 प्रश विशेष प्रवर्ग के लिये होकर शेष केवल 16 फिसदी आरक्षण में अन्य ओबीसी के 400 से अधिक जाति का समावेश है.

इसमें भी क्रिमिलेअर की जटिल शर्त लादकर ओबीसी पर जानबुझकर अन्याय किया जा रहा है. अब 32 फिसदी मराठा समाज को 16 फिसदी आरक्षण ओबीसी कोटे से राज्य सरकार देने पर ओबीसी को आरक्षण ही नहीं बचेगा. और इसमें भी ओबीसी में 16 फिसदी मराठा आरक्षण का समावेश करने पर ओबीसी को 0 प्रश आरक्षण देंगे क्या? ऐसा सवाल उपस्थित किया गया. मराठा समाज को ओबीसी के कोटे से आरक्षण देने पर ओबीसी समाज सडक पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेगा. ऐसी चेतावनी दी गई.

इस समय महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा के आरमोरी तहसील अध्यक्ष मिलिंद खोब्रागडे, जिल्हा सचिव विजय सुपारे, तहसील सचिव विलास पारधी, राम कुर्झेकर, हरेश बावनकर, आकाश चिलबुले, विलास चिलबुले, अनिल किरमे, चरणदास चापले, अनिल किरमे, देविदास नैताम, बालकृष्ण जौंजालकर, शुभम खोडवे, अनिल नैताम, रघुनाथ मोंगरकर, संजय मोटघरे समेत राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के आरमोरी तहसील अध्यक्ष गोलु भोयर, कुणबी समाज संघटन के मधुकर दोनाडकर, शालिकराम पत्रे, अभिमन्यू राऊत, मनिषा दोनाडकर, विवेक खेवले, गुलाब मने, दिवाकर पोटफोडे, समेत तेली और कुणबी समाज संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना