एसटी बसें (सोर्स: सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

दिवाली पर एसटी महामंडल की बड़ी तैयारी, 18 अक्टूबर से चलेंगी अतिरिक्त बसें

Maharashtra ST Bus: दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एसटी महामंडल 18 अक्टूबर से अतिरिक्त बसें चलाएगा। ग्रामीण यात्रियों को राहत और निगम की आय में बढ़ोतरी की संभावना।

आकाश मसने

ST Bus Services On Diwali: दिवाली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी महामंडल) ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार निगम ने त्योहारी सीजन में अधिक बस फेरियां (अतिरिक्त बसें) चलाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर से विद्यार्थियों को दीपावली की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एसटी महामंडल ने राज्यभर में अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। इससे न केवल छात्रों और ग्रामीण यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि राज्य परिवहन निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

गड़चिरोली विभागीय एसटी महामंडल प्रशासन ने बताया कि दिवाली के दौरान लंबी दूरी और ग्रामीण मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। बसों की मरम्मत, रखरखाव और ड्राइवर-कंडक्टर की ड्यूटी की विशेष रूप से योजना तैयार की जा रही है।

प्रतिवर्ष दिवाली पर्व के मद्देनजर नौकरी, शिक्षा, व्यावसाय के चलते शहर में रहने वाले नागरिक बड़े पैमाने पर अपने गांव की ओर लौटते है। इस कालावधि में नियमित बसफेरियों पर नागरिकों की व्यापक भीड़ उमड़ती है। जिससे यात्रियों को व्यापक असुविधा का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों की असुविधा टालने के लिए तथा उनका सफर आरामदायी बनाने के लिए गड़चिरोली विभागीय महामंडल प्रशासन ने अतिरीक्त बसफेरियों का नियोजन बनाया है।

18 अक्टूबर से चलेंगी अतिरिक्त बसें

गड़चिरोली विभाग में 3 डिपो गड़चिरोली, अहेरी, ब्रम्हपुरी है। इन तीनों डिपो से ग्रामीण अंचल की ओर जानेवाले बसफेरियों में वृद्धि की जाने वाली है। स्कूलों को अवकाश लगते ही यानी 18 अक्टूबर से अतिरिक्त बसफेरियों का नियोजन किया जाने वाला है। यह जानकारी गड़चिरोली विभागीय कार्यालय ने दी है।

महामंडल करेगा भाईदूज का पर्व 'कॅश'

दिवाली पर्व के दौरान लक्ष्मीपूजन के पश्चात ग्रामीण अंचल में मंडई उत्सव की धूम शुरू होती है। इस दौरान यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होती है। इस कालावधि में अनेक महिलाएं अपने गांव जाते है। वहीं भाईदूज को भी अपने मायके जानेवाले बहनों की संख्या बढती है। यह बात ध्यान में लेकर रापनि प्रशासन भाईदूज का पर्व कॅश करने की बात कहीं जा रही है। इस कालावधि में महिला यात्रियों की संख्या अधिक रहने के चलते राजस्व वृद्धि के लिए यह सीजन वित्तीय दृष्टि से लाभकारी होने की स्थिती है।

गड़चिरोली में 1,018 बसें

राज्य परिवहन निगत के गड़चिरोली विभाग में गड़चिरोली, अहेरी व चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपूरी डिपो का समावेश है। गड़चिरोली व अहेरी डिपो के शहरी, ग्रामीण अंचल में मानव विकास मिशन व लालपरी ऐसे कुल 160 बसेस की 1 हजार 18 बसफेरिया नियमित शुरू है।

इसमें गड़चिरोली डिपो में 97 बसों के द्वारा 659 बसफेरिया तथा अहेरी डिपो के 63 बसेस से 359 बसफेरियों से सफर कराया जा रहा है। दिवाली के दौरान उपलब्ध बसफेरियों में वृद्धि की जा रही है। ऐसी जानकारी गडचिरोली विभागीय कार्यालय ने दी है।

सुरक्षित सफर के लिए अतिरिक्त बसें

विभागीय नियंत्रक अशोककुमार वाढीभस्मे ने बताया कि दिवाली के पर्व में यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने वाली है। यात्रीवर्ग आरामदायी व सुरक्षित सफर कर पाए, इसके लिए गड़चिरोली विभाग अधिक बसफेरियों का नियोजन कर रहा है।

स्कूलों को 18 अक्टूबर से अवकाश शुरू होने से 18 अक्टूबर से 1 नवंबर इस कालावधि में अतिरीक्त बसेस का नियोजन रखा जानेवाला है। यात्रियों का प्रतिसाद व भीड के तहत समयसारिणी में आवश्यक बदलांव किया जाएगा।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत