धानाेरा में आपूर्ति विभाग की बैठक में मौजूद तहसीलदार व अन्य अधिकारी (फोटो नवभारत) 
गढचिरोली

दिवाली से पहले मिलेगा राशन, दुकानदारों को सख्त हिदायत, नेटवर्क समस्या वाले गांवों का होगा निरीक्षण

Gadchiroli News: धानोरा तहसीलदार गणेश माली ने दीपावली से पहले सभी राशन दुकानदारों को निर्धारित समय में राशन वितरण और शत-प्रतिशत ट्रांजेक्शन पूरा करने के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Dhanora Ration Distribution News: आगामी दिनों में दीपावली पर्व को देखते हुए धानोरा तहसील के तहसीलदार गणेश माली ने सभी सरकारी स्वस्त राशन दुकानदारों को समय पर राशन वितरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार लाभार्थियों को निर्धारित समयावधि में राशन दें और शत-प्रतिशत ट्रांजेक्शन पूर्ण करें, ताकि किसी भी पात्र परिवार को त्योहार के समय खाद्य सामग्री से वंचित न रहना पड़े।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलदार माली ने यह निर्देश दिए। इस बैठक में कनिष्ठ लिपीक तुमराम, स्नेहा चौधरी, शिडाम, गोदाम लिपीक हराड, गोदाम रक्षक मनोज आकुलवार, सरकारी स्वस्त राशन दूकानदार संगठना के तहसील अध्यक्ष जाकीर कुरेशी समेत धानोरा तहसील के स्वस्त राशन दूकानदार उपस्थित थे।

नेटवर्क की समस्या वाले गांवों का लेगे जायजा

इस दौरान तहसीलदार माली ने कहा कि जिन गांवों में नेटवर्क की समस्या है, उसका नियमित जायजा लेकर वह दूर करने प्रयास किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार संबंधित अडचणे वरीष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाकर हल करने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार के निर्देश के अनुसार सेतू केंद्र द्वारा राशनकार्ड के कार्य (नए कार्ड, नाम में कटौती, नाम में वृद्धि आदि) करने के आदेश दिए गए। जिससे धानोरा तहसील के सेतू केंद्रो को इस संदर्भ में सूचना दी गई है।

नागरिक करें ई-केवाईसी

इस दौरान मृत लाभार्थी व विवाहित लडकियों के नाम कार्ड से कम करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। सभी दूकानदार इस मुहिम में सक्रिय सहभाग ले। जिन ग्राहकों की ई केवाईसी बाकी है, वह ग्राहक अपनी ई-केवायसी शिघ्र पूर्ण करे, अन्यथा राशन बंद हो सकता है। जिससे शिघ्र से से शिघ्र ई-केवाईसी करे, ऐसा आह्वान तहसीलदार गणेश माली ने बैठक में किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा