गड़चिरोली के कलेक्ट और जिला परिषद CEO जायजा करते हूए (सोर्स- फोटो नवभारत)  
गढचिरोली

आधी रात गड़चिरोली के चातगांव अस्पताल पहुंचे जिप CEO और कलेक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश

Gadchiroli Collector: गड़चिरोली के कलेक्टर अविश्यांत और जिला परिषद CEO सुहास गाडे ने बुधवार मध्यरात्रि चातगांव स्वास्थ्य उपकेंद्र का औचक निरीक्षण कर दवाओं के स्टॉक और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

केतकी मोडक

Gadchiroli Collector And ZP CEO Surprise Inspection: गड़चिरोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण तथा तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं या नहीं, इसका प्रत्यक्ष जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने बुधवार मध्यरात्रि गड़चिरोली समीपस्थ चातगांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य कर्मियों के उड़े होश

गड़चिरोली जिले के सरकारी अस्पतालों में रात्रि के समय किसी मरीज या आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य कर्मचारी कितनी तत्परता से प्रतिक्रिया देते हैं, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं किस प्रकार कार्यरत हैं तथा नागरिकों को समय पर आवश्यक उपचार मिल रहा है या नहीं, यह जांचने के उद्देश्य से यह औचक निरीक्षण किया गया।

दवाइयों के स्टॉक की जांच

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र के कर्मचारियों ने तुरंत आवश्यक कार्रवाई की। उपचार के लिए आए एक दंपति से बातचीत कर जिलाधिकारी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली।

मानसून के दौरान संक्रमित तथा मौसमी बीमारियों की संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उपकेंद्र में उपलब्ध दवाइयों के भंडार की विस्तृत जांच की गई। वहीं बुखार, सर्दी, मलेरिया आदि रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। साथ ही मलेरिया की जांच के लिए आवश्यक आरडीके (RDK) किट की उपलब्धता, भंडारण तथा उपयोग की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया।

उपस्थित कर्मीयों को दिए मरीजों का ख्याल रखने के निर्देश

  • निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में आने वाले मरीजों की संख्या, उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध मानव संसाधन, सेवा वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न सरकारी रजिस्टर, अभिलेख, रिकॉर्ड पुस्तिका तथा अन्य दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई।
  • जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सक्षम, उत्तरदायी तथा लोकाभिमुख बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगामी समय में निरंतर जारी रहेंगे। इसके मद्देनजर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने की बात कही जा रही है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच