जिला परिषद स्कूल पर हमला (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

चामोर्शी में जिप स्कूल पर हमला! अज्ञात लोगों ने रातों-रात की तोड़फोड़, सुरक्षा पर बड़े सवाल

Zilla Parishad School in Chamorshi: चामोर्शी के जिप हाईस्कूल में रात में अज्ञात लोगों ने खिड़कियों और वॉशरूम की तोड़फोड़ की। सीसीटीवी और गार्ड न होने से सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: चामोर्शी तहसील मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाईस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय में रात्रिकालीन सुरक्षा गार्ड नहीं होने के कारण अज्ञात लोगों ने स्कूल के बाहर के खिड़कियों का कांच और छात्रों के स्वच्छतागृह की तोड़फोड़ करने की घटना हाल ही में घटी। इस घटना से छात्रों की सुरक्षा, स्कूल की संपत्ति और प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर प्रश्न उपस्थित हो रहे है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने रात के समय स्कूल के कक्षाओं की खिड़कियों के कांच फोड़े, इसके साथ ही लड़कियों के वॉशरूम, स्वच्छतागृह के भीतर के दरवाजे, बेसिन की तोड़फोड़ की। विशेषत: स्कूल परिसर रात्रिकालीन गार्ड नहीं होने और स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण घटना कैसे घटी और किसने की, इस संदर्भ में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़!

स्कूल ज्ञान प्राप्त करने वाला मंदिर होकर स्कूल में इस तरह की घटना होने से चिंता का विषय बन गया है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस मामले का चहुओर से निषेध होकर अभिभावक वर्ग में तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। यदि ऐसी घटना में भविष्य में शुरू रही तो छात्रों की सुरक्षा का प्रश्न निर्माण होने की संभावना जताई जा रही है।

परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

जिला परिषद हाईस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय चामोर्शी की सबसे बड़ी स्कूल है। यहां पर तहसील के हजारों छात्र शिक्षा ले रहे है। जिससे स्कूल परिसर में तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने, दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने, शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर स्कूल की सुरक्षा हेतु ठोस प्रबंधन करें, ऐसी मांग स्थानीय नागरिक और अभिभावकों ने की है।

घटना की थाने में की शिकायत

इस इस संदर्भ में जिला परिषद स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि घटना 8 व 9 नंवबर को छुट्टी के दिन घटी। जिससे 10 नवंबर को तोड़फोड़ होने का मामला सामने आया। इस घटना संदर्भ में चामोर्शी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

मामले की जांच जारी

यह घटना मनचले युवाओं द्वारा करने की संभावना होकर अब तक संबंधितों के खिलाफ कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • दीपक डोंब, पुलिस निरीक्षक, चामोर्शी

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज