गढचिरोली

गड़चिरोली: शराब विक्रेता पर कार्रवाई अवैध बिक्री के खिलाफ युवा संगठन ने किया एल्गार

गड़चिरोली में युवाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस और युवा संगठन ने मिलकर की छापेमारी।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli  News: सिरोंचा के बेज्जुरपल्ली के युवकों ने गांव को नशामुक्त करने कमर कसी है. पुलिस, मुक्तिपथ अभियान तथा स्थानीय युवा संगठन के संयुक्त मुहिम में गांव से अवैध शराब बाहर करने के प्रयास तीव्र हुए है. हाल ही में की गई एक कार्रवाई में दुकान से 4,250 रुपये की विदेशी व गुड़ की शराब जब्त की है.

इस मामले में एक विक्रेता पर बामणी पुलिस मदद केंद्र में मामला दर्ज किया गया है. युवा संगठन ने इससे पूर्व ही विक्रेताओं को नोटिस दिए थे. 4 विक्रेताओं ने इस आह्वान को प्रतिसाद देते हुए व्यवसाय बंद किया, लेकिन 2 विक्रेता चोरीछिपे बिक्री करने की जानकारी युवकों को मिली.

इसके बाद मुक्तिपथ के उपसंगठक शंकर गग्गुरी के उपस्थिति में तत्काल बैठक लेकर युवकों ने अहिंसक कृति करने का निर्णय लिया. जानकारी के आधार पर युवा संगठन तथा पुलिस ने संदिग्ध 2 दुकानों की तलाशी ली.

कार्रवाई में 12 बीयर की बोतलें, 1 विदेशी शराब की बोतल तथा गुडंबा सहित 4,250 का माल बरामद हुआ. पुलिस ने एक विक्रेता पर मामला दर्ज किया. वहीं दूसरे विक्रेता को भी अवैध व्यवसाय बंद करने की चेतावनी दी गई. 20 जीजीपी 21

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है