गडचिरोली में बारिश के घरों में भरा पानी 
गढचिरोली

गडचिरोली में बारिश के तांडव से 27 मार्ग बंद, सोमवार को स्कूल, कॉलेज बंद रखने के निर्देश

पिछले 24 घटों में गड़चिरोली जिले में बारिश का तांडव देखने को मिला। धुआंधार बारिश से जिले की नदी व नाले उफान पर हैं। अनेक जगहों पर बाढ़ के हालात के चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई है। कई गांव संपर्क क्षेत्र से बाहर हो गए। गांवों का शहरों से संपर्क टूटने से लोग परेशान हैं। खेत जलमग्न हो गए हैं।

आकाश मसने

गडचिरोली: पिछले 24 घटों में गड़चिरोली जिले में बारिश का तांडव देखने को मिला। धुआंधार बारिश से जिले की नदी व नाले उफान पर हैं। अनेक जगहों पर बाढ़ के हालात के चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई है। कई गांव संपर्क क्षेत्र से बाहर हो गए। गांवों का शहरों से संपर्क टूटने से लोग परेशान हैं। खेत जलमग्न हो गए हैं।

मूसलाधार बारिश से अतिवृष्टि की स्थिति बनी। वहीं गोसेखुर्द प्रकल्प का पानी छोड़े जाने से नदी व नाले उफान पर हैं। बाढ़ के चलते जिले के करीब 27 मार्ग बंद हो गये हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। कच्चे मार्ग कीचड़ से लबालब हैं। जल स्रोत भर गए हैं। पर्लकोटा नदी पर बाढ़ से भामरागड़ तहसील समेत सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है। अनेक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बारिश के कहर से नागरिकों को बेघर होने की नौबत आ गई है। जिलाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतते हुए स्कूल, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आवश्यकता के अनुसार सोमवार को स्कूल बंद रखने के निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

जिले के इन मार्गों पर यातायात ठप

बाढ़ के चलते जिले के करीब 27 मार्ग बंद हो गए है। जिनमें आलापल्ली-भामरागड, अहेरी-मोयाबिनपेठा, कुरखेडा-तलेगांव-चारभट्टी, आलापल्ली-सिरोंचा, जारावंडी से सीमा मार्ग, पोर्ला-वडधा, वैरागड-जोगीसाखरा-शंकरपुर-चोप-कोरेगांव, कुरखेडा-वैरागड़, कारवाफा-पोटेगांव, गोठणगांव-सोनसरी, वडसा-नवरगांव-आंधली-चिखली, लखमापुर (बोरी)-गणपुर, रामगड़-सोनसरी-उरांडी, भेंडाला-अनखेडा, मुल-हरणघाट, चांदेश्वर टोला, फोकुर्डी-मार्कंडादेव, वडसा-नैनपुर-विठ्ठलगांव, चिखली-धमदीटोला, गोठणगांव-चांदगांव, आरमोरी-रामाला, वैरागड-कढोली, पेंढरी-ढोरगट्टा, भाडभिडी-रेगडी-देवदा, कोसनरी-जामगड और सारखेड़ा-भापड़ा मार्ग बंद हो गए है।

जिले में 75 घरों का नुकसान

गडचिरोली जिले के विभिन्न क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के चलते करीब 75 घरों का नुकसान हुआ है। जिसके कारण अनेक परिवारों के सामने विश्राम की चिंता है। प्रशासन द्वारा नुकसानग्रस्त परिवारों को सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा 6 गौशाला का नुकसान होकर बाढ़ के चलते 2 बकरियां बह गई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के नागरिकों को उचित सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

देसाईगंज तहसील में सर्वाधिक बारशि

पिछले 24 घंटों में जिले में 79.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिसमें सर्वाधिक बारिश देसाईगंज तहसील में 132 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं आरमोरी 113 मिमी, गड़चिरोली 67.3 मिमी, धानोरा 113, कुरखेडा 116.6 मिमी, कोरची 113 मिमी, चामोर्शी 32.5 मिमी, मुलचेरा 32.0 मिमी, अहेरी 33.8 मिमी, सिरोंचा 39.0 मिमी, एटापल्ली 63.9 मिमी और भामरागड तहसील में 88.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते