जवान के हाथ में आई चोट। 
गढचिरोली

गडचिरोली में विस्फोट में 2 जवान घायल, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

नक्सल विरोधी अभियान चलाकर वापिस लौट रहे जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बम विस्फोट किया। इस घटना में दो पुलिस जवान मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार को जिले की भामरागड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले भारमागड़-धोडराज मार्ग पर स्थित पुलिया समीप हुईं।

आकाश मसने

गडचिरोली: जिले में पुलिस की सुरक्षा बलों ने नक्सल विराेधी अभियान तेज कर दिए है। पिछले कुछ समय में इस अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुछ नक्सलियों को जवानों ढेर की तो कुछ ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लगातार कमजोर होने के कारण नक्सली संगठन में बौखलाहट है। वे सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

नक्सल विरोधी अभियान चलाकर वापिस लौट रहे जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बम विस्फोट किया। इस घटना में दो पुलिस जवान मामूली रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार को जिले की भामरागड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले भारमागड़-धोडराज मार्ग पर स्थित पुलिया समीप हुईं।

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से जिला पुलिस दल नक्सल आंदोलन पर हावी होते दिखाई दे रहा है। पुलिस विभाग की उचित रणनीति के चलते अब तक मुठभेड़ में अनेक नक्सली मारे गए। वहीं अनेक के पुलिस विभाग के सामने आत्मसमर्पण करने के साथ ही बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिसके कारण नक्सली पूरी तरह बौखला गए हैं।

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

शनिवार को सुबह सी-60 (विशेष अभियान पथक) के जवान धोडराज परिसर में नक्सल विरोधी अभियान चलाकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के लिये धोडराज-भामरागड़ मार्ग पर स्थित पुलिया के पास लोहे के क्लेमोर से विस्फोट किया। इसमें दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। लेकिन जवानों की सतर्कता के चलते नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। इस घटना से बाद उक्त जंगल परिसर में नक्सल विरोधी अभियान तीव्र कर दिया गया है।

22 जून को नक्सली कंमाडर ने किया था समर्पण

बता दें कि 22 जून को गड‍चिरोली में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नक्सली गिरीधर ने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया। गिरीधर गडचिरोली जिले के नक्सल आंदोलन का अंतिम नेता था। उसके आत्मसमर्पण के कारण नक्सलियों की कमर टूट गई थी। जिसके बाद नक्सलियों के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता श्रीनिवास ने एक पर्चा जारी कर कहा कि गिरीधर ने जनता का विश्वासघात किया है, उसे जनता माफ नहीं करेगी। इस घटना से नक्सली पूरी तरह से बौखला गए है और जवानों बदला लेने के लिए हमले की ताक में है।

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई