गड़चिरोली युवा नेतृत्व संवाद एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

PM के समक्ष विचार रखेंगे गड़चिरोली के युवा, 30 सितंबर तक विकसित भारत क्विज में भाग लेने का आह्वान

Viksit Bharat Quiz: गड़चिरोली के युवाओं को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के जरिए नेतृत्व, नवाचार और विकासपरक विचार राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Youth Leadership Dialogue: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 'विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027' राष्ट्रीय पहल की शुरुआत 'विकसित भारत क्विज' के माध्यम से की गई है।

इस पहल के जरिए गड़चिरोली जिले के युवाओं को नेतृत्व क्षमता, नवाचार और विकासपरक विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न चरणों में चयनित युवा प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत के निर्माण से संबंधित अपने विचार और संकल्प प्रस्तुत कर सकेंगे।

दिल्ली में आयोजित होगा कार्यक्रम

इस राष्ट्रीय पहल का अंतिम चरण 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। देशभर से विभिन्न चरणों के माध्यम से चयनित युवा प्रतिनिधियों को इस राष्ट्रीय युवा नेतृत्व संवाद में सहभागी होने का अवसर मिलेगा। 'विकसित भारत चैलेंज' के अंतर्गत देश की विविधता और क्षेत्रीय विकास की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दस विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें भविष्य का प्रशासन, जलवायु सुरक्षा, जनसांख्यिकीय लाभांश, सतत औद्योगिकीकरण, कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षेत्र, जनजातीय नेतृत्व, नवाचार, फ्रंटियर टेक्नोलॉजी तथा ब्लू इकोनॉमी शामिल हैं।

आदिवासी क्षेत्रों के विकास का लक्ष्य

आदिवासी बहुल गडचिरोली जिले के युवाओं के लिए यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से वे स्थानीय विकास की आवश्यकताओं एवं चुनौतियों, आदिवासी क्षेत्रों के विकास, यातायात, तकनीक, उद्योग, पर्यावरण तथा इनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने अभिनव समाधान राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सकेंगे।

शामिल होने की अपील

गडचिरोली जिले के अधिक से अधिक युवाओं से 30 सितंबर 2026 तक 'विकसित भारत क्विज' में सहभागी होकर इस राष्ट्रीय युवा नेतृत्व पहल का हिस्सा बनने तथा अपनी अभिनव सोच और विचारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने का आह्वान युवा भारत के सारंग मेश्राम ने किया है।

क्विज से राष्ट्रीय संवाद तक 5 चरण

'विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027' के तहत चयन प्रक्रिया पांच चरणों में होगी। इसमें विकसित भारत विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता, जिलास्तरीय चैंपियनशिप, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तरीय विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद तथा राष्ट्रीय विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 शामिल हैं।

चांद पर साथ चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को दिया मून बेस का न्योता

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे