गड़चिरोली महिला किसान  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में 93,472 महिला किसानों का पंजीयन, मिलेगी आधिकारिक पहचान, चामोर्शी तहसील जिले में अव्वल

Gadchiroli Women Farmer Certificate: गड़चिरोली जिले में महिला किसान प्रमाणपत्र अभियान के तहत अब तक 93,472 महिलाओं का पंजीयन हुआ है। चामोर्शी तहसील 18,369 पंजीयन के साथ पहले स्थान पर है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गड़चिरोली जिले में महिला किसान प्रमाणपत्र अभियान के तहत अब तक इतनी महिलाओं ने पंजीयन कराया है।

  • 18,369 पंजीयन के साथ चामोर्शी जिले में पहले स्थान पर है, जबकि कुरखेड़ा 14,026 पंजीयन के साथ दूसरे स्थान पर है।

  • कृषि विभाग के अनुसार, पात्र महिला किसानों के प्रमाणपत्र डिजिटल स्वरूप में तैयार कर वितरित किए गए हैं।

Gadchiroli Agriculture Department: कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 'महिला किसान प्रमाणपत्र' पंजीयन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 93 हजार 472 महिला किसानों का सफल पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन के मामले में चामोर्शी तहसील ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजीकृत महिलाओं में से 3 हजार 105 महिला किसानों के प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से तैयार किए गए हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखने के साथ ही संबंधित महिला किसानों को वितरित भी किया गया है।

आधिकारिक पहचान प्राप्त

इससे महिलाओं को किसान के रूप में आधिकारिक पहचान प्राप्त करने में मदद मिल रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के अनुरूप पहचान दिलाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के अवसर उपलब्ध कराना है। जिन महिलाओं के नाम पर कृषि भूमि नहीं है, उन्हें भी निर्धारित पात्रता के अनुसार किसान प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभियान को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से चलाने पर अधिकाधिक महिलाओं तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी प्रीति हिरलकर ने महिला किसानों से इस अभियान में बढ़- चढ़कर भाग लेने और अपना पंजीयन कराने की अपील की है।

कौन कर सकता है पंजीयन ?

महिला किसान प्रमाणपत्र के लिए महिला का महाराष्ट्र का निवासी होना और उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होना आवश्यक है। प्रत्यक्ष खेती, कृषि मजदूरी, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, कुक्कुटपालन, मत्स्यपालन या अन्य मान्य कृषि-संबंधित गतिविधियों में काम करने वाली महिलाएं पंजीयन के लिए पात्र हो सकती हैं।

चामोर्शी तहसील पंजीयन में सबसे आगे

जिले के सभी 12 तालुकों में महिला किसानों की ओर से अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। तहसीलवार पंजीयन के आंकड़ों के अनुसार, चामोर्शी में सर्वाधिक 18 हजार 369 महिलाओं ने पंजीयन कराया है। इसके बाद कुरखेड़ा में 14 हजार 26, आरमोरी में 9 हजार 848, गड़चिरोली में 8 हजार 827 और अहेरी में 8 हजार 634 महिला किसानों का पंजीयन हुआ है। इन तालुकों में पंजीयन की गति अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि शेष तहसीलों में अभियान को और गति देने की आवश्यकता है। ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागृति और पात्र महिलाओं तक जानकारी पहुंचाकर पंजीयन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

Kolkata Puja Stampede: CM अधिकारी के साथ काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा